वर्षों ऐसे लोग बने रहते हैं दोस्त
- फोटो : Adobe
लंबी दोस्ती क्यों टिकती है?
ईमानदार और खुली बातचीत
लंबी दोस्ती की सबसे मजबूत नींव है, सच बोलना, खुलकर बात करना और एक-दूसरे को समझना। जब दोस्त अपनी भावनाओं को खुलकर शेयर करते हैं चाहे वह खुशी हो, गुस्सा, डर या असहजता तो रिश्ता गहरा होता है। अपनी भावनाएं दबाने से दूरी बढ़ती है। वहीं खुलकर बात करने से गलतफहमियां कम होती हैं और आपसी भरोसा बढ़ता है।
बिना शर्त समर्थन
सच्चा दोस्त वही है जो अच्छे समय में साथ हो, लेकिन मुश्किल दौर में मजबूती से खड़ा रहे। जो आपकी असफलताओं में भी आपका साथ दें, जब आप भावनात्मक रूप से टूट जाएं या कमजोर पड़ जाएं तो हौसला बढ़ाए और जीवन से जुड़े निर्णयों में इमानदार राय दे। ऐसी दोस्ती जीवनभर चलती है, क्योंकि इसमें निस्वार्थता होती है।