फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है सिंगल रहना, साइंस भी मानता है ये बात

Wed, 12 Feb 2020 08:22 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
single
अगर आप सिंगल हैं तो यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। विज्ञान भी इस बात को मानता है कि सिंगल रहना मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा रहता है। अब जब वैलेंटाइन वीक चल रहा है, तो ऐसे में अगर आपकी गर्लफ्रेंड नहीं है, तो यह बात आपको सुकूं दे सकती है, क्योंकि सिंगल रहना एक तरह से आपकी सेहत के लिए अच्छा ही है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट कहते हैं कि कुछ लोग अकेले रहने से बहुत डरते हैं। उनको लगता है कि अकेला रहना जीवन का सबसे बड़ा अभिशाप है। जबकि ऐसा नहीं है।

 
विज्ञापन

2 of 4
Single women in India - फोटो : Pixabay.com
रिलेशनशिप को लेकर कई तरह के अध्ययन होते रहते हैं। ऐसा ही एक अध्ययन साल 2016 में हुआ था जिसमें बताया गया था कि सिंगल लोग शारीरिक और मानसिक तौर पर शादीशुदा और रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों से ज्यादा तंदुरुस्त होते हैं। यह अध्ययन यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया ने किया था।
विज्ञापन

3 of 4
Top Ten dog breeds single woman loves - फोटो : getty
इस अध्ययन के निष्कर्ष के लिए सिंगल और वैवाहिक लोगों पर हुए 800 अध्ययनों की पड़ताल की गई थी। और तब जाकर शोधकर्ताओं ने इस बात को माना कि रिलेशनशिप और शादीशुदा लोगों के मुकाबले सिंगल लोग ज्यादा स्वस्थ्य रहते हैं। सिंगल रहना मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा है। यह तो रही एक सर्वे की बात इसी तरह के कई सर्वे और अध्ययन हुए हैं जिनमें सिंगल रहने के फायदे बताए गए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
single women - फोटो : Pixabay
इसी तरह के एक दूसरे अध्ययन में भी रिलेशनशिप की बजाय सिंगल रहने को ज्यादा बढ़िया बताया गया है। तेरह हजार पुरुष और महिलाओं पर हुए इस सर्वे में यह बात निकलकर सामने आई कि सिंगल रहने वाले लोग दूसरे लोगों को बेहतर तरीके से समझते हैं। इसमें यह भी बताया गया कि सिंगल लोगों बीएमआई भी कम रहता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें