आपने अक्सर देखा होगा कि शादी के कुछ सालों बाद पति पत्नी एक जैसे दिखाई देते हैं। कई कपल्स को देखकर तो ऐसा लगता है ये कपल नहीं जैसे भाई बहन हो। बहुत सारे लोगों के मन में यह सवाल होता है कि आखिर ऐसा क्या होता है जो शादी के कुछ सालों के बाद एक जैसे नजर आने लगते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें इस बारे में क्या कहती है रिसर्च...
विज्ञापन
2 of 4
couple
एक अध्ययन में कुछ कपल्स से शादी के तुरंत बाद की और 25 साल बाग की तस्वीरें ली गई। जिसमें एक दिलचस्प तथ्य सामने आया है। दरअसल इनमें बहुत सारे कपल्स ऐसे थे जिनमें काफी समानता देखने को मिली। इसके बाद वैज्ञानिकों ने उन जोड़ों से बातचीत की।
विज्ञापन
3 of 4
couple
वैज्ञानिकों ने जोड़ों से बातचीत के बाद उनकी शक्ल एक जैसे होने के पीछे का कारण बताया कि उन लोगों का वैवाहिक जीवन में खुश रहना और अपने पार्टनर के साथ हंसना। इसमें बताया गया कि लंबे समय तक एक साथ रहने वाले जोड़े काफी हद तक एक जैसे इसलिए नजर आने लगते हैं क्योंकि वे एक-दूसरे के हाव-भाव को बेहद करीब से देखते हैं। उनका पार्टनर खुश रहता है तो वह भी उसके साथ खुश रहते हैं। साथ हंसते हैं, साथ रोते हैं... ऐसे में दोनों के चेहरे पर एक जैसी लकीरें बनने लगती हैं।
एक पेन्सेल्विनिया, बोस्टन और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के द्वारा किए गये रिसर्च में सामने आया है कि शादीशुदा जोड़ों की शक्ल इसलिए मिलने लगती है क्योंकि उनकी शादी अपने ही कुल में हुई है। इस रिसर्च के लिए कई जेनेटिक पृष्ठभूमी से ताल्लुक रखने वाले करीबन 800 जोड़ों को शामिल कर डेटा एरत्रित किया गया। जिसके बाद यह सामने आया कि बहुत सारी जोड़ियों की पीढ़ियां जेनेटिक रूप से समान है। दोनों की शक्ल एक जैसी होने के पीछे यह कारण बताया गया की जोड़ों के पूर्वज एक ही हैं।