फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान भी ये मानता है कि इन पांच तरीकों को अपनाने से रिश्तों में होता है सुधार

Wed, 14 Aug 2019 03:51 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
हर किसी की अपनी रिश्तों को लेकर परेशानियां होती हैं, जिन्हें केवल वहीं इंसान समझ सकता है जो उस परिस्थिति से गुजर रहा हो।बहुत से मनोवैज्ञानिक समय-समय पर शोध करके कुछ न कुछ नया उपाय ढूंढ कर लाते हैं जिससे कि रिश्तों में आई परेशानियों को खत्म किया जा सके। अगर आप भी अपने पार्टनर से परेशान हैं और जिंदगी में कुछ सुधार चाहते हैं तो इन तरीकों को जरूर आजमाएं।
 
विज्ञापन

2 of 6
किसी के साथ अगर आप सच्चा प्यार करते हैं तो वह कभी खत्म नहीं होता है। लेकिन जीवन में बहुत से ऐसे मोड़ आते हैं जब हमको लगता है कि अब इस इंसान के साथ रहना मुश्किल हो गया है, तो एक बार इस डायरी लिखने के कान्सेप्ट को आजमाएं। यकीनन इसकी मदद से आपके रिश्ते में सुधार होगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
डायरी लिखें
हर इंसान की आदत होती है कि वो हमेशा दूसरे के बारे में अपने नजरिए से सोचता है। अगर आप हर वक्त अपने पार्टनर की गलतियों की तरफ ही ध्यान देंगे तो फिर आपस में मनमुटाव का होना तय है। इसलिए रिश्ते में फिर से जान फूंकने के लिए एक डायरी लिखना शुरू करें।
 
 

4 of 6
- फोटो : pixa
अगर पार्टनर के साथ झगड़े खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं तो एक बार डायरी लिखना शुरू करें। इस डायरी में लिखें कि पार्टनर ने वो कौन सा काम किया जिससे आपको खुशी हुई। उसकी खूबियों को लिखें जिसे आप पसंद करती हैं।
 
 
विज्ञापन

5 of 6
सकारात्मक बातें सोचें 
इसके साथ ही दूसरा तरीका है कि जब भी आपके मन में पार्टनर के लिए नकारात्मक भावना आएं तो इन भावनाओं को  मन से निकाल कर उसकी अच्छाईयां के बारे में सोचें। ये सब बातें रिश्तें में सुधार लाने में आपकी मदद करेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
नतीजे
ये तरीके अपनाने के कुछ ही समय बाद आपको एहसास होगा कि आपका पार्टनर के साथ रिश्ता पहले से बेहतर हो गया है। आप दोनों के बीच झगड़े कम होने लगें हैं और अब आपको पता है कि वो आपको खुश करने के लिए कितने जतन करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें