फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sardar Patel Quotes in Hindi: सरदार वल्लभ भाई पटेल के 10 विचार, जो एकता और साहस की देते हैं प्रेरणा

Fri, 31 Oct 2025 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sardar Patel Inspirational Quotes: पढ़िए लौह पुरुष सरदार पटेल के 10 अनमोल विचार और संदेश, जो एकता, साहस और देशभक्ति की प्रेरणा देते हैं।

विज्ञापन
1 of 11
सरदार पटेल के 10 प्रेरक विचार - फोटो : Amar Ujala

Sardar Patel Inspirational Quotes: सरदार वल्लभभाई पटेल को देश ‘लौह पुरुष’ के नाम से जानता है। केवल भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री या गृह मंत्री नहीं थे, बल्कि वे उस एकता की आत्मा थे जिसने स्वतंत्र भारत की नींव को मजबूती दी। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने आज़ादी के समय थे। पटेल का जीवन इस सत्य का प्रतीक है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और राष्ट्रहित सर्वोपरि भावना से कोई भी असंभव कार्य संभव किया जा सकता है।

उन्होंने एक ऐसे भारत का सपना देखा था जो जाति, भाषा और प्रांतों की सीमाओं से ऊपर उठकर एकता के सूत्र में बंधा हो। उनके विचार हमें सिखाते हैं कि राष्ट्र की शक्ति केवल सीमाओं या सेनाओं में नहीं, बल्कि नागरिकों के चरित्र, एकजुटता और आत्मविश्वास में निहित होती है। सरदार पटेल ने न केवल रियासतों का एकीकरण किया बल्कि भारतीय मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य किया।

आज जब दुनिया तेजी से बदल रही है और समाज कई नई चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे समय में सरदार पटेल के विचार हमें दिशा देते हैं कि एकता, सत्यनिष्ठा और सेवा भावना ही सच्चे भारत की पहचान है। उनके संदेश आज भी हर नागरिक के लिए प्रेरणा हैं कि हम भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर और एकजुट बनाए रखें। यह रहे भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 10 प्रेरणादायक विचार और संदेश, जो आज भी एकता, देशभक्ति और नेतृत्व की मिसाल हैं।

विज्ञापन

2 of 11
सरदार पटेल के प्रेरणादायक विचार - फोटो : Amar Ujala

काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता, हर काम की अपनी गरिमा होती है।

सरदार पटेल 

 

यह विचार हमें सिखाता है कि मेहनत और ईमानदारी किसी भी काम को महान बना देती है।

विज्ञापन

3 of 11
सरदार पटेल के प्रेरणादायक विचार - फोटो : Amar Ujala

“एकता के बिना कोई भी राष्ट्र महान नहीं बन सकता।”

सरदार पटेल

पटेल जी के लिए एकता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत थी। उन्होंने देश की रियासतों को जोड़कर इसे साकार किया।

4 of 11
सरदार पटेल के प्रेरणादायक विचार - फोटो : Amar Ujala

“विश्वास और दृढ़ निश्चय से बढ़कर कोई ताकत नहीं।”

सरदार पटेल
 

उन्होंने हमेशा सिखाया कि जो व्यक्ति अपने उद्देश्य पर अडिग रहता है, वही सच्चा विजेता होता है।

विज्ञापन

5 of 11
सरदार पटेल के प्रेरणादायक विचार - फोटो : Amar Ujala

“हमें अपने देश की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए उतनी ही मेहनत करनी होगी, जितनी उसे पाने के लिए की थी।”

सरदार पटेल

 

स्वतंत्रता केवल पाने की नहीं, बल्कि उसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी भी है।

विज्ञापन

6 of 11
सरदार पटेल के प्रेरणादायक विचार - फोटो : Amar Ujala

"सच्चा धर्म वही है जो हमें एकता और भाईचारे का संदेश दे।”

सरदार पटेल

उन्होंने धर्म को लोगों को जोड़ने का माध्यम माना, न कि उन्हें बाँटने का।

विज्ञापन

7 of 11
सरदार पटेल के प्रेरणादायक विचार - फोटो : Amar Ujala

“जो व्यक्ति डरता है, वह जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ सकता।”

सरदार पटेल


सरदार पटेल का यह संदेश युवाओं के लिए है। भय को जीतना ही सफलता का पहला कदम है।

8 of 11
सरदार पटेल के प्रेरणादायक विचार - फोटो : Amar Ujala

“देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर देना ही सबसे बड़ी साधना है।”

सरदार पटेल

उन्होंने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।

9 of 11
सरदार पटेल के 10 प्रेरक विचार - फोटो : Amar Ujala

“हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करें और उसके योग्य बने रहें।”

सरदार पटेल


स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है।

10 of 11
सरदार पटेल के प्रेरणादायक विचार - फोटो : Amar Ujala

“जिस दिन भारत एकजुट हो जाएगा, उस दिन कोई शक्ति उसे झुका नहीं सकेगी।”

सरदार पटेल

 

यह विचार आज भी राष्ट्रीय एकता दिवस के मूल संदेश के रूप में जीवित है।

विज्ञापन

11 of 11
सरदार पटेल के प्रेरणादायक विचार - फोटो : Amar Ujala
“देश की एकता हमारी पहचान है, इसे कभी कमजोर न होने दें।”

सरदार पटेल
पटेल का यह अंतिम संदेश हर भारतीय को याद रखना चाहिए। एकता में ही भारत की शक्ति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें