फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी टूटने के 6 महीने बाद सानिया मिर्जा की बहन को मिला नया प्यार, दिग्गज क्रिकेटर के बेटे पर आया दिल

Thu, 07 Mar 2019 03:55 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anam mirza
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा वैसे तो अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इन दिनों वह अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबरों की माने तो अनम मिर्जा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजहरूद्दीन के बेटे असद को डेट कर रही हैं और इस साल के अंत तक दूसरा निकाह भी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sania sister
अनम असद से तीन साल बड़ी हैं। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत प्यारे लगते हैं और अक्सर साथ में पब्लिक प्लेसेस पर स्पॉट होते रहते हैं। हाल ही में सानिया ने असद के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी और कैप्शन में लिखा था- फैमिली। सानिया का यह पोस्ट इस बात का इशारा करता है कि वह भी बहन के इस फैसले को लेकर अच्छे से वाकिफ हैं और दोनों के रिश्ते को सानिया की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है।
विज्ञापन

3 of 5
asad and anam
अनम और असद के सोशल मीडिया अकाउंट में भी एक दूसरे के लिए पोस्ट और तस्वीरें भरी रहती हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के प्रति इंस्टाग्राम पर अपनी फीलिंग्स बयां करते रहते हैं।

4 of 5
asad and anam
बता दें कि अनम ने हैदराबाद के बिजनेसमैन अकबर राशिद से साल 2016 में शादी की थी। इस शादी में फिल्म, राजनीति और फैशन जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के दो साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और पिछले साल दोनों ने डिवॉर्स ले लिया । डिवॉर्स की वजह का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
asad
वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते साल असद का गोवा का रणजी टीम में चयन हुआ है। असद भी अपने पिता की तरह एक अच्छे क्रिकेटर बनना चाहते हैं, जिसके लिए वह जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। वहीं अनम पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं और अपना फैशन आउटलेट भी चलाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें