फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के सेम सेक्स कपल का प्री वेडिंग शूट, तस्वीरों में दिखा इस तरह का रोमांस

Fri, 13 Dec 2019 05:36 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kerala gay Couple, Pre wedding photoshoot - फोटो : Facebook
शादी की फोटोशूट की तरह अब शादी से पहले की फोटोशूट भी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है। ज्यादातर ऐसे जोड़े जो शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, प्री-वेडिंग शूट करवाना चाहते हैं और करवाते भी हैं। शादी से पहले सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालते ही शुभकामनाएं मिलने लगती है। केरल के एक गे कपल ने भी प्री-वेडिंग शूट कराया और तस्वीरें फेसबुक पर डाली। ये तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच रही है।
विज्ञापन

2 of 6
Kerala gay Couple, Pre wedding photoshoot - फोटो : Facebook
केरल के रहने वाले 32 साल के निवेद एंथॉनी चुल्लीकल और 27 साल के अब्दुल रहीम जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस प्रेमी जोड़े ने प्री-वेडिंग शूट कराया और सोशल मीडिया पर बड़े ही खूबसूरत मैसेज के साथ तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा- #LoveIsLove।
विज्ञापन

3 of 6
Kerala gay Couple, Pre wedding photoshoot - फोटो : Facebook
निवेद और अब्दुल ने शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट करवाया। इस कपल ने अपने पेट्स (पालतू जानवरों) के साथ भी तस्वीरें खिंचवाई है। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में निवेद ने बताया— हमने कर दिखाया कि गे कपल के शूट्स भी बाकी कपल्स की तरह खूबसूरत और रोमांटिक हो सकते हैं। इन शूट्स में कुछ भी वल्गर नहीं।

4 of 6
Kerala gay Couple, Pre wedding photoshoot - फोटो : Facebook
निवेद का कहना है कि वे दोनों बाकी कपल्स की तरह ही अपनी शादी करना चाहते हैं, इसलिए बाकी प्रेमी जोड़ों की तरह उन्होंने भी प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाया। दोनो की शादी में सामान्य शादियों की ही तरह हल्दी, संगीत, मेहंदी जैसी रस्में भी होंगी। दोनों अपने शादी समारोह को यादगार बनाना चाहते हैं और इसके लिए वे तमाम इंतजाम में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Kerala gay Couple, Pre wedding photoshoot - फोटो : Facebook
निवेद और अब्दुल की मुलाकात एक शादी में ही पांच साल पहले हुई थी। अब्दुल ने निवेद को प्रपोज किया। पहले इस कपल ने विदेश में शादी का प्लान बनाया था, लेकिन बाद में दोनों ने देश में ही शादी करने का फैसला किया। दोनों शादी के बाद बच्चों के लिए आईवीएफ का सहारा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kerala gay Couple, Pre wedding photoshoot - फोटो : Facebook
निवेद ने बताया कि उन दोनों के लिए दुनिया के सामने अपने रिश्ते को लाना कितना मुश्किल भरा था। कारण कि यहां अपने प्यार का इजहार करना इतना भी आसान नहीं। उन्होंने कहा कि जब आगे रुढ़ियों को तोड़ते हुए आगे बढ़ने का फैसला करते हैं तो बहुत अच्छा लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें