फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: अगर बच्चे को घर पर अकेला छोड़ रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें

Tue, 01 Apr 2025 01:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आपको बच्चे को घर पर अकेला छोड़ने की जरूरत महसूस हो रही है तो पहले कुछ अहम बातों का ध्यान दें, उसके बाद ही तय करें कि बच्चे को घर पर अकेला छोड़ा जाए या नहीं, और अगर छोड़ना ही है तो कैसे? 
विज्ञापन
1 of 5
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : adobe
Safety Tips: आजकल लोग एकल परिवार में रह रहे हैं, जहां अक्सर ऐसी परिस्थिति आ सकती है जब बच्चे को घर पर अकेले रहना पड़ सकता है। वैसे तो अधिकतर माता-पिता बच्चे को अकेला छोड़ने से बचते हैं लेकिन कई बार परिस्थितियां ऐसी होती हैं जब माता-पिता को अपने बच्चे को घर पर अकेला छोड़ना पड़ता है। हालांकि, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सही उपाय करना बेहद जरूरी है। बच्चे को घर पर अकेला छोड़ना जरूरी हो तो कुछ बातों का ध्यान रखकर उसकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करें। बच्चों को सुरक्षा से जुड़ी जरूरी बातें सिखाना और सही गाइडेंस देना बेहद महत्वपूर्ण है। अगर आपको भी इसी परिस्थिति का सामना करना है और बच्चे को घर पर अकेला छोड़ने की जरूरत महसूस हो रही है तो पहले कुछ अहम बातों का ध्यान दें, उसके बाद ही तय करें कि बच्चे को घर पर अकेला छोड़ा जाए या नहीं, और अगर छोड़ना ही है तो कैसे? 
विज्ञापन

2 of 5
उम्र और परिपक्वता  - फोटो : freepik.com
उम्र और परिपक्वता 

बच्चे को अकेला छोड़ने से पहले यह देखना जरूरी है कि उसकी आयु कितनी है। आमतौर पर 10-12 साल से छोटे बच्चों को अकेला छोड़ना सही नहीं माना जाता, लेकिन यह उनकी समझदारी और परिस्थितियों पर भी निर्भर करता है। इसलिए बच्चे को घर पर अकेला छोड़ते समय ये देखें कि वह मानसिक और भावनात्मक रूप से इसके लिए तैयार है या नहीं।

खतरनाक चीजें दूर रखें

गैस, बिजली, किचन के चाकू, दवाइयां और अन्य खतरनाक चीजें बच्चे की पहुंच से दूर रखें। उसे यह भी सिखाएं कि किसी भी आपात स्थिति में क्या करना है।  

 
विज्ञापन

3 of 5
जरूरी नंबर और संपर्क  - फोटो : freepik.com
जरूरी नंबर और संपर्क 

बच्चे को माता-पिता, करीबी रिश्तेदारों, पड़ोसियों और इमरजेंसी सेवाओं के नंबर याद होने चाहिए या एक नोट में लिखकर दीवार पर चिपका देना चाहिए। साथ ही, उसके पास मोबाइल फोन या लैंडलाइन होनी चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर वह तुरंत संपर्क कर सके।  

निगरानी करें
 
अगर संभव हो, तो घर में सीसीटीवी कैमरा या स्मार्ट डिवाइस लगाएं जिससे आप बच्चे पर नजर रख सकें। इससे आप वीडियो कॉल के जरिए समय-समय पर बच्चे से बात कर सकते हैं।  

4 of 5
भोजन और पानी की व्यवस्था  - फोटो : adobe
भोजन और पानी की व्यवस्था 

बच्चे के लिए पहले से खाना बनाकर रखें और उसे आग या गैस का इस्तेमाल न करने की सख्त हिदायत दें। उसे हेल्दी स्नैक्स और पानी पास में रखने को कहें।  

पड़ोसी या रिश्तेदार को सूचना दें
  
अगर आप लंबे समय के लिए बाहर जा रहे हैं तो किसी करीबी पड़ोसी या रिश्तेदार को इसकी जानकारी दें ताकि जरूरत पड़ने पर वे बच्चे की मदद कर सकें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉल करके हालचाल लें - फोटो : freepik
कॉल करके हालचाल लें

बच्चे को अकेला छोड़ने के बाद बीच-बीच में फोन करके उसका हालचाल लेते रहें। इससे उसे सुरक्षा और आत्मविश्वास का एहसास होगा।  

लाॅक लगाना सिखाएं 
  
बच्चे को समझाएं कि किसी अनजान व्यक्ति के लिए दरवाजा न खोले और न ही किसी अजनबी से बातचीत करे। घर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी दरवाजे और खिड़कियां अच्छी तरह बंद करके जाएं। उसे लाॅक बंद करना और खोलना जरूर सिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें