Safety Tips: आजकल लोग एकल परिवार में रह रहे हैं, जहां अक्सर ऐसी परिस्थिति आ सकती है जब बच्चे को घर पर अकेले रहना पड़ सकता है। वैसे तो अधिकतर माता-पिता बच्चे को अकेला छोड़ने से बचते हैं लेकिन कई बार परिस्थितियां ऐसी होती हैं जब माता-पिता को अपने बच्चे को घर पर अकेला छोड़ना पड़ता है। हालांकि, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सही उपाय करना बेहद जरूरी है। बच्चे को घर पर अकेला छोड़ना जरूरी हो तो कुछ बातों का ध्यान रखकर उसकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करें। बच्चों को सुरक्षा से जुड़ी जरूरी बातें सिखाना और सही गाइडेंस देना बेहद महत्वपूर्ण है। अगर आपको भी इसी परिस्थिति का सामना करना है और बच्चे को घर पर अकेला छोड़ने की जरूरत महसूस हो रही है तो पहले कुछ अहम बातों का ध्यान दें, उसके बाद ही तय करें कि बच्चे को घर पर अकेला छोड़ा जाए या नहीं, और अगर छोड़ना ही है तो कैसे?