फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जोड़े को जरूर फॉलो करने चाहिए बिस्तर के ये नियम, कभी नहीं आएगी रिश्ते में बोरियत

Sun, 01 Sep 2019 12:46 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
एक समय था जब लिव इन रिलेशनशिप के बारे में लोग खुलकर बात नहीं किया करते थे, लेकिन आज के समय में लोग खुलकर लिव इन में रहते हैं। जब कपल्स साथ रहना शुरू करते हैं तो शुरुआत में तो उनका गोल्डन पीरियड होता है। दोनों को एक दूसरे के साथ रहना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन जब कुछ समय बीत जाता है तो दोनों में तकरार शुरू होने लगती है। यही वजह है कि रिश्तों में खटास आ जाती है। कई बार तो रिश्ते में आई दरार के पीछे छोटी-छोटी बाते होती हैं। आइए जानते हैं उन बातों के बारे में जिन्हें बिस्तर पर जाने से पहले हर जोड़े को फॉलो करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
Couple
सोने से पहले लैपटॉप या मोबाइल
बहुत बार ऐसा होता है कि कपल में से कोई एक रात को सोने से पहले लैपटॉप या मोबाइल लेकर बैठ जाता है।  ये भी दोनों के बीच मनमुटाव पैदा करता है। यह समय आप दोनों का है। बेहतर होगा कि इस समय आप एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। दिनभर जो जो हुआ और अगले दिन का प्लान एक दूसरे को बताएं। ऐसा करने से आपके बीच की दूरियां कम होंगी और प्यार बना रहेगा।
विज्ञापन

3 of 7
couple
आप दोनों में इस तरह की बॉन्डिंग हो कि आप एक दूसरे की बाते इशारों में समझे। आप दोनों का रिश्ता इस तरह होना चाहिए कि एक के कहने से पहले दूसरा समझ जाएं। 

4 of 7
couple
पार्टनर का विश्वास जीतना बहुत जरुरी होता है। अगर आप चाहते हैं कि आप अपने साथी से सभी समस्याओं खासकर सेक्स समस्याओं के बारे में खुलकर बातचीत कर सकें तो इसके लिए जरूरी होगा कि आप पहले उनका विश्वास जीते।
विज्ञापन

5 of 7
romantic couple
शारीरिक संबंध बनाने के बाद दो लोगों के बीच ऐसा जुड़ाव होता है जो बाकी समय शायद संभव नहीं है। इस समय पर आपको अपनी पसंद नापसंद की बातें करनी चाहिए, जिसे लिए आपको बाकी समय मौका नहीं मिल पाता है। रिसर्च कहता है की जो लोग शारीरिक संबंध बनाने के बाद बातें करते हैं, वो ज्यादा खुश और संतुष्ट होते हैंI
विज्ञापन

6 of 7
stress couple
अगर आप रात को सोने से पहले अपने पार्टनर को उसकी पूरे दिन की गलतियों का चिठ्ठा सुनाने लगेंगे तो जाहिर सी बात है कि कुछ समय के बाद वो आपसे बोर हो जाएंगे। ऐसा कर आप खुद उनके और अपने बीच दूरियां पैदा कर रहे हैं। इसलिए कभी भी बेड पर जाकर शिकायत का टोकरा लेकर न बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
romantic couple
माना आप दिनभर के काम के बाद बहुत थक जाते हैं, लेकिन सोते समय अपने पार्टनर को गुड नाइट बोलना न भूलें। सोने से पहले आपको अपने पार्टनर को गुड नाइट किस जरूर देनी चाहिए। ऐसा करने से आपका रिश्ता और गहरा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें