फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rose Day 2026: लाल नहीं, ये गुलाब देगा सच्चे प्यार का इशारा; जानिए फूल के रंगों का मतलब

Wed, 04 Feb 2026 10:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

 Types Of Roses And Their Meaning: अगर गलत रंग का गुलाब दे दिया, तो प्यार का इज़हार उल्टा भी पड़ सकता है। इसलिए Rose Day पर गुलाब देने से पहले इन बातों को जानना बेहद ज़रूरी है। 
विज्ञापन
1 of 7
गुलाब के हर रंग का है खास अर्थ - फोटो : Amar Ujala
Rose Day Flower Meaning: गुलाब सिर्फ एक फूल नहीं, बल्कि भावनाओं की भाषा है। गुलाब के महत्व और भावनाओं की अभिव्यक्ति में इसकी भूमिका को समझते हुए प्यार के मौसम यानी वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत रोज डे से होती है। हर साल 7 फरवरी को रोज डे मनाते हैं। रोज डे के मौके पर दिया गया एक छोटा-सा गुलाब भी प्यार, दोस्ती, सम्मान या यहां तक कि दिल की अनकही बातों को बयां कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर रंग के गुलाब का अलग मतलब होता है?

अगर गलत रंग का गुलाब दे दिया, तो प्यार का इज़हार उल्टा भी पड़ सकता है। इसलिए Rose Day पर गुलाब देने से पहले इन बातों को जानना बेहद ज़रूरी है। 

रोज डे क्यों है खास?

रोज डे Valentine Week की शुरुआत का दिन होता है। यह दिन रिश्तों में नएपन, स्नेह और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है। इस दिन गुलाब देकर लोग अपने दिल की बात बिना शब्दों के कह देते हैं। रोज डे सिर्फ फूल देने का दिन नहीं, बल्कि रिश्तों को और मजबूत बनाने का मौका है। सही रंग का गुलाब देकर आप बिना कुछ कहे भी बहुत कुछ कह सकते हैं। तो इस रोज डे पर सोच-समझकर गुलाब दें और अपने रिश्ते में खुशबू घोल दें
विज्ञापन

2 of 7
लाल गुलाब का अर्थ - फोटो : Amar Ujala
गुलाब के रंग और उनके अर्थ

लाल गुलाब (Red Rose)
  • लाल गुलाब का अर्थ- सच्चा प्यार, जुनून और गहरी भावनाएं
  • लाल गुलाब प्रेम का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है।
  • अगर आप अपने पार्टनर या क्रश से प्यार का इज़हार करना चाहते हैं, तो यह सबसे सही चुनाव है।
विज्ञापन

3 of 7
क्यों और किले देते हैं पीले रंग का गुलाब - फोटो : Amar Ujala
पीला गुलाब (Yellow Rose)
  • पीले रंग के गुलाब का अर्थ- दोस्ती, खुशी और पॉजिटिव एनर्जी
  • पीला गुलाब दोस्ती के लिए बेहतरीन है।
  • इसे अपने दोस्तों को दें, लेकिन अपने पार्टनर को देने से पहले सोच लें। कहीं वह गलत मतलब न निकाल ले।

4 of 7
सफेद गुलाब का मतलब - फोटो : Amar Ujala
सफेद गुलाब (White Rose)
  • सफेद गुलाब का अर्थ- शांति, पवित्रता और सम्मान
  • सफेद गुलाब सच्चे और साफ रिश्ते का प्रतीक है।
  • यह नए रिश्ते की शुरुआत या सम्मान प्रकट करने के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
पिंक रोज का मतलब - फोटो : Amar Ujala
गुलाबी गुलाब (Pink Rose)
  • पिंक गुलाब का अर्थ- प्रशंसा, केयर और कोमल भावनाएं
  • अगर आप किसी को स्पेशल फील कराना चाहते हैं लेकिन सीधे प्यार नहीं जताना चाहते, तो गुलाबी गुलाब परफेक्ट है।
विज्ञापन

6 of 7
आरेंज गुलाब किसे देना चाहिए - फोटो : Amar Ujala
नारंगी गुलाब (Orange Rose)
  • आरेंज गुलाब का अर्थ- आकर्षण, ऊर्जा और उत्साह
  • यह गुलाब उन भावनाओं को दर्शाता है जहां दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुलाब - फोटो : instagram
रोज डे पर गुलाब देते समय रखें ये बातें ध्यान में
  • सामने वाले के साथ अपने रिश्ते को समझें
  • सही रंग का चुनाव करें
  • गुलाब के साथ एक छोटा-सा नोट जरूर जोड़ें
  • दिखावे से ज्यादा भावनाओं पर ध्यान दें

याद रखें, गुलाब की खूबसूरती से ज्यादा उसकी भावना मायने रखती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें