वैलेंटाइन वीक की शुरुआत गुलाब की खुशबू और खूबसूरती के साथ होती है।मतलब वीक का पहला दिन रोज डे होता है। इस दिन लव बर्डस एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपने प्रेम का इजहार करते हैं।सिर्फ प्रेमी-प्रेमिका ही नहीं जो लोग अभी तक सिंगल है वो भी इसमें डुबकी लगा इस दिन को अपनी फीलिंग का इजहार करने के लिए अच्छा दिन मानाते हैं। खास बात यह है कि इस दिन को आप अपने दोस्त, क्रश यहां तक कि दुश्मन के साथ भी इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सफेद से लेकर पीला,लाल और काले रंग के गुलाब के अपने अलग अलग मायने होते हैं।आइए जानते हैं इस दिन को मनाने के पीछे क्या है कहानी।