फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2026: होली पर रिश्तों में रंग कैसे भरें? कपल्स के लिए 7 खास आइडियाज

Sat, 21 Feb 2026 10:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Holi Ideas For Couples: अगर आप चाहते हैं कि इस बार की होली सिर्फ रंगों तक सीमित न रहे, बल्कि आपके रिश्ते में भी नई ऊर्जा भर दे, तो ये 7 खास आइडियाज जरूर अपनाएं।
विज्ञापन
1 of 5
कपल होली कैसे मनाएं - फोटो : instagram

Holi Me Couples Ke liye Ideas: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का भी मौका है। होली पर लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर नई शुरुआत करते हैं। ऐसे में कपल्स के लिए यह समय रिश्ते को और मजबूत बनाने का बेहतरीन अवसर हो सकता है। इस बार कोशिश करें कि आपके रिश्ते में भी प्यार, समझ और अपनापन के रंग घुलें। छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव लाते हैं।

होली पर रंगों के साथ भावनाएं भी खुलकर सामने आती हैं, जिससे रिश्ता और मजबूत होता है। अगर आप चाहते हैं कि इस बार की होली सिर्फ रंगों तक सीमित न रहे, बल्कि आपके रिश्ते में भी नई ऊर्जा भर दे, तो ये 7 खास आइडियाज जरूर अपनाएं। 

हालांकि होली पर इस बात का भी ध्यान रखें कि पार्टनर की सहमति के बिना रंग न लगाएं। केमिकल वाले रंगों से बचें और मजाक की सीमा रखें। साथ ही एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

विज्ञापन

2 of 5
कपल की सुबह साथ होनी चाहिए - फोटो : adobe

सुबह की शुरुआत साथ में करें

होली की सुबह पार्टनर को एक प्यारा सा मैसेज या सरप्राइज दें। चाहें तो खुद उनके हाथों से गुलाल लगाकर “हैप्पी होली” कहें। यह छोटा सा जेस्चर दिन को खास बना देगा।

विज्ञापन

3 of 5
रसोई में पति पत्नी की मदद करें - फोटो : instagram

साथ में होली स्पेशल पकवान बनाएं

गुजिया, दही भल्ले या कांजी वड़ा मिलकर बनाएं। किचन में साथ समय बिताना बॉन्डिंग को मजबूत करता है। एक साथ कुकिंग करने से टीमवर्क और समझ दोनों बढ़ते हैं।


“नो फोन” होली डेट प्लान करें

होली के दिन कुछ घंटों के लिए फोन और सोशल मीडिया से दूर रहें। सिर्फ एक-दूसरे के साथ वक्त बिताएं। यह डिजिटल डिटॉक्स रिश्ते को नई ताजगी देगा।

 

4 of 5
होली मनाने के रोमांटिक टिप्स - फोटो : instagram

पुराने गिले-शिकवे खत्म करें

होली को माफी और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। अगर रिश्ते में कोई छोटी-मोटी नाराजगी है, तो इस दिन दिल से माफ करें और आगे बढ़ें। एक सच्ची Sorry रिश्ते में बड़ा बदलाव ला सकती है।


साथ में रंगों का छोटा सा फोटोशूट

हल्के-फुल्के रंगों के साथ घर की छत या गार्डन में एक प्यारा सा फोटोशूट करें। ये तस्वीरें वर्षों तक यादों को ताजा रखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोमांटिक डेट नाइट - फोटो : Adobe stock

रोमांटिक होली प्लेलिस्ट बनाएं

पुराने और नए रोमांटिक गाने मिलाकर एक खास प्लेलिस्ट तैयार करें। जैसे, रंग बरसे, बलम पिचकारी आदि। साथ में डांस करें और माहौल को और भी खुशनुमा बनाएं।



शाम को खास सरप्राइज प्लान करें

दिनभर की मस्ती के बाद कैंडल लाइट डिनर या घर पर मूवी नाइट प्लान करें। आप चाहें तो ये जवानी है दीवानी जैसी फील-गुड मूवी देखकर दिन खत्म करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें