फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting: बच्चों को मजाक में भी ना कहें ऐसी बातें, होने लगता है आत्मविश्वास कमजोर

Fri, 02 Sep 2022 12:44 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बच्चे को ना कहें ऐसी बातें - फोटो : Istock
बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं उन्हें सही आकार देने की जरूरत होती है। बच्चों को सही परवरिश की मदद से बेहतर इंसान और जीवन में कामयाब बनाया जा सकता है। लेकिन कई बार माता-पिता अनजाने में ही कुछ ऐसा बोलते हैं। जिसका बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। वैसे भी बच्चों की परवरिश कोई बच्चों का खेल नही है। बहुत सोच-समझकर और अच्छी बातें सिखाने पर ही आगे चलकर अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। कई बार बच्चों का मन रखने के लिए या फिर उनका ध्यान भटकाने के लिए कुछ ऐसी बातें बोल देते हैं। जिनका उनके नाजुक मन पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए कुछ बातें बच्चों के सामने मजाक में भी नहीं कहनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
parenting
तुमसे अच्छा तो दूसरा है
अक्सर माता-पिता बच्चे की गलती पर दूसरों से तुलना कर देते हैं कि तुमसे अच्छा तो छोटा/ बड़ा भाई-बहन है। या तुमसे अच्छा तो तुम्हारा दोस्त है। इस तरह की तुलना कई बार बच्चों के नाजुक मन पर गहरा असर डालती है। बार-बार ये कहने पर उसे यकीन हो जाता है कि सच में बाकी सारे उससे बेहतर हैं। और बच्चे का आत्मविश्वास कमजोर पड़ने लगता है। इसलिए बच्चों की तुलना दूसरे से भूलकर भी ना करें। 
विज्ञापन

3 of 5
parents
तुम किसी काम के नहीं हो
जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं वो नई बातें सीखते हैं। मां-बाप भी उन्हें कुछ जिम्मेदारियां देते हैं। लेकिन अगर वो काम अच्छे से नहीं होता तो डांटने के साथ ही ये कह देते हैं कि तुम किसी काम के नहीं हो। बच्चों को कभी भी इस तरह की बातें ना कहें। अगर आपकी आदत भी है ये कहने की तो फौरन इसे सुधारें। इससे बच्चे का आत्मविश्वास कमजोर होता है और वो दूसरे से खुद को कमतर समझने लगता है। 

4 of 5
parents - फोटो : pixa
गाली देना
बच्चों के सामने किसी दूसरे को या फिर बच्चे को कभी भी अपशब्द या गाली नहीं देना चाहिए। इससे भी बच्चे के नाजुक मन पर गहरा असर पड़ता है। साथ ही बच्चे भी कई बार गाली देना सीख जाते हैं। जो आगे चलकर खुद को ही तकलीफ देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
parents - फोटो : social media
तुम छोटे हो
किसी काम करने के लिए अगर आपका बच्चा प्रेरित हो रहा है तो उसे तुम छोटे हो। कहकर निराश ना करें। बल्कि ऐसा कहें कि अभी तुम्हारी उम्र छोटी है इस काम को करने के लिए। इसे करने में बहुत मेहनत की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें