फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के बाद आसान नहीं थी ऐश्वर्या की जिंदगी में अभिषेक की एंट्री, शादी से पहले करने पड़े थे ये काम

Sat, 20 Apr 2019 01:07 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
abhishek aishwarya
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को आज 12 साल पूरे हो गए हैं। दोनों की कैमेस्ट्री जितनी रील लाइफ में लोगों को पसंद आई उससे कई ज्यादा रीयल लाइफ में ये जोड़ी सुपरहिट रही है। दोनों ने साथ में 'रावण', 'कुछ न कहो' और 'गुरु' जैसी फिल्मों में काम किया। दोनों की लव स्टोरी के बीच लगातार ऐश्वर्या का नाम बॉलीवुड के दंबग खान सलमान से जोड़ा जाता था, जबकि मीडिया में यह खबरें  भी आम थीं कि अभिषेक मशहूर फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर से सगाई कर चुके थे। बहरहाल, इन सब बातों के बीच अभिषेक की जिंदगी में ऐश्वर्या की एंट्री सभी के लिए चौंकाने वाली थी। आज इस कपल की सालगिराह के मौके पर जानते हैं दोनों की लंबी दोस्ती कैसे गहरी मोहब्बत में तब्दील हो गई। 
विज्ञापन

2 of 11
Aishwarya Rai, salman khan
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक और ऐश्वर्या की मुलाकात पहली बार साल 2000 में हुई थी, जब वे फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' की शूटिंग कर रहे थे। दोनों ने इसी साल फिल्म 'कुछ न कहो' में भी काम किया। अब तक इनके बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती ही थी। हालांकि इससे पहले एक बार दोनों 1997 में मिल चुके थे जब ऐश अभिषेक के अच्छे दोस्त बॉबी देयोल के साथ फिल्म 'और प्यार हो गया' में काम कर रही थीं।
विज्ञापन

3 of 11
सलमान ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया
उस समय तक ऐश्वर्या सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं और वहीं दूसरी तरफ 2002 में अभिषेक की करिश्मा कपूर संग सगाई हो चुकी थी। कपूर और बच्चन परिवार एक होने वाले थे, लेकिन दोनों की जिंदगी में कुछ और लिखा था। खबरों के मुताबिक किसी वजह से करिश्मा और अभिषेक के पेरेंट्स  बीच अनबन हो गई और 2003 में ये सगाई टूट गई।

4 of 11
Aishwarya, Vivek - फोटो : social media
दूसरी तरफ ऐश्वर्या सलमान के व्यवहार से परेशान थीं और दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था। आप सोच रहे होंगे यहां से दोनों की जिंदगी में एक दूसरे की एंट्री हुई होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। इसके बाद ऐश्वर्या की विवेक ओवरॉय के साथ नजदीकियां बढ़ी वहीं अभिषेक की जिंदगी में भी रानी मुखर्जी आ गईं। अभिषेक और रानी ने 'युवा', 'बंटी और बबली' और 'कभी अलविदा न कहना' में साथ काम किया और दर्शकों को दोनों की जोड़ी बहुत पसंद भी आई।
विज्ञापन

5 of 11
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक और रानी के अफेयर के हर तरफ चर्चे होने लगे। सबको उम्मीद थी कि एक बार फिर बच्चन परिवार में वही इतिहास दोहराया जाएगा। जया भादुड़ी की तरह फिर बंगाली बहू आएगी। लेकिन रानी और अभिषेक के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद अभिषेक ने 10 महीनों तक हीरोइन दीपानिता शर्मा को भी डेट किया। माना ये जा रहा था कि दीपानिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन अभिषेक ने उन्हें मनाया। 
विज्ञापन

6 of 11
salman aishwarya
दूसरी तरफ ऐश का विवेक से भी ब्रेकअप हो गया। करिश्मा और रानी की तरह अभिषेक और दीपानिता के रास्ते भी अलग हो गए। यही वह समय था जब अभिषेक की जिंदगी में ऐश आ चुकी थीं। दोनों के बीच 'कजरारे गाने' के वक्त नजदीकियां बढ़ीं। इन दोनों के बीच प्यार भी उसी समय  बढ़ा और एक साल बाद 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' की शूटिंग के वक्त परवान चढ़ा।
विज्ञापन

7 of 11
Aishwarya Abhishek
2006 में ऐश-अभि को एक दूसरे के साथ काफी वक्त गुजारने का मौका मिला। दोनों 'उमराव जान' के अलावा 'गुरु' और 'धूम 2' में भी साथ काम कर रहे थे। ऐश से प्यार कर बैठे अभिषेक ने आखिरकार उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। अभिषेक ने एक इंटरव्यू में बताया था,'' जब मैं
न्यूयॉर्क में शूटिंग कर रहा था। मैं अपने होटल के कमरे की बालकनी में खड़े होकर ये सोचा करता था कि कितना अच्छा होगा अगर एक दिन मैं ऐश से शादी कर पाउंगा।''

8 of 11
abhishek bachchan aishwarya rai bachchan - फोटो : Yogen Shah/BollywoodLife.com
अभिषेक ने बताया था कि उस वाकये के सालों बाद जब 'गुरु' के  प्रीमियर के लिए दोनों टोरंटो में थे, तब अभिषेक ऐश्वर्या को उसी बालकनी में ले गए और उन्होंने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था, ऐश ने भी उन्हें हां कर दी थी। ऐश ने भी एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि कितने अजीब तरह से अभिषेक ने उन्हें प्रपोज किया था।

9 of 11
Aishwarya Abhishek
ऐश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अभिषेक ने गुरु के सेट से ली हुई किसी चीज के साथ उन्हें प्रपोज किया था न की हीरे की अंगूठी देकर। ये देख कर ऐश का दिल पिघल गया था कि यह इंसान कितना सच्चा है। बस फिर क्या था, दोनों शादी की तरफ बढ़ गए। हालांकि न्यूयॉर्क में प्रपोज करने के बाद जब दोनों मुंबई लौटे तो 14 जनवरी 2007 को इनकी सगाई हुई। दोनों साथ में स्पॉट होने लगे। ऐश का बच्चन परिवार में आना जाना शुरू हो गया, लेकिन हर रिश्ते की तरह इनकी शादी में भी अड़चनें आईं।

10 of 11
Aishwarya Abhishek - फोटो : file photo
शादी होने से पहले पता चला कि ऐश मांगलिक हैं इसलिए अभिषेक से पहले उनकी वृक्ष से करवाई। यह कुंभ विवाह था ज्योतिषीय उपायों के अंतर्गत एक विधान जिससे मांगलिक यह दोष का निवारण हो सके। यह सब शांत हुआ ही था कि एक लड़की ने इनकी शादी से पहले बवाल मचा दिया। जाह्नवी कपूर नाम की एक मॉडल ने बहुत तमाशा मचाया कि अभिषेक से उनका अफेयर था और उन्होंने शादी करने का वादा किया था। इस बात पर जाह्नवी ने अपनी कलाई भी काट ली थी। हालांकि कुछ वक्त में ही मामला शांत हो गया और इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट बताया गया। 
विज्ञापन

11 of 11
Aishwarya Abhishek - फोटो : twitter
इसके अलावा ऐश की एक विवादास्पद किस ने भी बवाल मचा दिया था। दरअसल, धूम 2 में ऐश और हृतिक  के बीच काफी हॉट किसिंग सीन हुआ था जिस पर बच्चन परिवार ने आपत्ति और नाराजगी जताई थी। इन सबके बीच आखिरकार वो वक्त आया जब ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

नोटः यह स्टोरी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार की गई है। इसमें उल्लेखित तथ्यों को स्टोरी में शामिल सेलिब्रिटीज के समय-समय पर दिए गए इंटरव्यू से भी लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें