फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे में खुलासा, बच्चे होते ही शुरू होते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

Thu, 12 Oct 2017 11:24 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
कोई भी फैमिली तभी पूरी मानी जाती है जब उनके घर नन्हीं किलकारियां सुनाई दें। माना जाता है कि बच्चे के जन्म के बाद पति-पत्नी और करीब आ जाते हैं। लेकिन हाल में हुए एक सर्वे ने इस बात को गलत साबित कर दिया है। 

पढ़ें- जिम जाए बिना ऋतिक जैसी बॉडी बनाना चाहते हैं तो घर में करें ये एक आसन
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
डेली मेल पर प्रकाशित एक खबर के अनुसार, बच्चे के जन्म के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अधिक होने लगते हैं। ब्रिटेन के 5 हजार पुरुषों पर ये सर्वे किया गया। सर्वे में पाया गया कि बच्चे के जन्म के बाद पति-पत्नी एक-दूसरे को कम ध्यान देना शुरू कर देते हैं और उनकी प्राथमिकताएं भी बदल जाती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
ये तो सभी जानते हैँ बच्चों को ज्यादा देखभाल और ज्यादा समय की जरूरत होती है। ऐसे में पति-पत्‍नी पहले एक-दूसरे के लिए जो समय निकालते थे वो बाद में बच्चे को चला जाता है। ऐसी स्थिति में ही पुरुष बाहर अफेयर की तलाश करने लगते हैं।

4 of 6
यूरोप की एक वेबसाइट विक्टोरिया मिलान द्वारा करवाए गए इस सर्वे में ये भी पाया कि बच्चे के जन्म के बाद ज्यादा जिम्मेदारियों के बढ़ने से आ‌र्थिक समस्याएं और थकान भी अधिक होने लगती है इस वजह से कई बार झगड़े बढ़ना, रिश्तों में कड़वाहट जैसी चीजे भी होने लगती हैँ। इन सब स्थितियों से भागने के लिए पुरुष बाहर खुशी तलाशने लगते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
सर्वे में भाग लेने वाले तरीबन 22 फीसदी पुरुषों का कहना था कि इन सभी परेशानियों और रिश्ते में कड़वाहट के कारण उन्होंने दूसरी शादी तक कर ली लेकिन दूसरी पत्नी से हुए बच्चे के साथ इन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन पुरुषों का मानना है कि एक बार की गलती से उन्हें सबक मिला और ऐसे में आने वाली स्थितियों के लिए उन्होंने खुद का हर तरीके से तैयार किया। आपको बता दें विक्टोरिया मिलान ऐसे लोगों के लिए वेबसाइट है जो अपनी मैरिड लाइफ से खुश नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें