Tips to Raise Children: आज के डिजिटल दौर में बच्चे मोबाइल, टीवी और इंटरनेट की दुनिया में ज्यादा व्यस्त रहते हैं, ऐसे में उनमें देशप्रेम की भावना विकसित करना माता-पिता और शिक्षकों की जिम्मेदारी बन जाती है। अगर बचपन से ही बच्चों को देश के इतिहास, बलिदानों और राष्ट्रीय प्रतीकों का महत्व समझाया जाए, तो वे बड़े होकर जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।
गणतंत्र दिवस के मौके पर छोटे-छोटे प्रयासों से बच्चों के मन में तिरंगे, राष्ट्रगान और देश के प्रति सम्मान की भावना जगाई जा सकती है। इस दिन को सिर्फ छुट्टी के रूप में नहीं, बल्कि सीख और संस्कार के दिन के रूप में मनाना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार तरीके, जिनसे आप इस गणतंत्र दिवस अपने बच्चे को देशप्रेम सिखा सकते हैं।