26 January Desh Bhakti Nara in Hindi: 26 जनवरी वह दिन है जब हमारा संविधान लागू हुआ और भारत सच्चे अर्थों में एक गणराज्य बना। गणतंत्र दिवस आते ही स्कूलों, घरों और गलियों में तिरंगे की रौनक फैल जाती है, लेकिन इस उत्सव की सबसे सुंदर तस्वीर होते हैं बच्चे, जिनकी आंखों में भविष्य झलकता है और जिनके होठों से निकले देशभक्ति नारे पूरे माहौल में जान फूंक देते हैं।
बच्चों के लिए देशभक्ति नारे केवल शब्द नहीं होते, वे संस्कार होते हैं। “भारत माता की जय” या “वंदे मातरम्” जैसे नारे उनके मन में देश के प्रति सम्मान, एकता और जिम्मेदारी की भावना भरते हैं। यही नारे उन्हें सिखाते हैं कि आज़ादी मुफ्त में नहीं मिली, इसके पीछे बलिदान, संघर्ष और त्याग की लंबी कहानी है।
आज के डिजिटल दौर मे जब बच्चों का ध्यान स्क्रीन पर सिमटता जा रहा है, ऐसे नारों के जरिए उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ना बेहद ज़रूरी है। गणतंत्र दिवस 2026 पर बच्चों को देशभक्ति के नारे सिखाना मतलब आने वाली पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की मशाल जलाना।