फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2024 Speech: बच्चों को आसानी से याद कराएं अंग्रेजी में गणतंत्र दिवस का भाषण

Thu, 25 Jan 2024 09:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Student - फोटो : istock
Republic Day Speech Ideas in Hindi: गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के राष्ट्रपति राजपथ पर झंडा फहराते हैं। वहीं पूरे भारत में सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में झंडा फहराया जाता है और राष्ट्रगान गाकर भारत माता को नमन किया जाता है। इसी के साथ स्कूल-कॉलेजों में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होता है। बच्चे 26 जनवरी को स्कूल कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। नृत्य, संगीत या गणतंत्र दिवस पर भाषण की प्रस्तुति देते हैं। वैसे तो गणतंत्र दिवस की तैयारी हफ्तों पहले से शुरू हो जाती हैं और बच्चों को अभ्यास का पर्याप्त मौका मिल जाता है लेकिन अगर आपका बच्चा ऐन वक्त पर ऐसे किसी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा हो तो उसका मनोबल बढ़ाएं। 

बच्चे को आसान तरीके से प्रस्तुतिकरण के लिए तैयार करें। अगर बच्चा गणतंत्र दिवस पर भाषण देने वाला है तो सरल शब्दों और समझने योग्य भाषण तैयार करने में उनकी मदद करें ताकि जब 26 जनवरी को बच्चा सभा में भाषण दे तो सुनने वाला हर कोई प्रभावित हो जाए। बच्चे के लिए गणतंत्र दिवस का दमदार भाषण तैयार करने के लिए अगली स्लाइड से टिप्स ले सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बच्चों को याद कराएं भाषण - फोटो : Istock
 बच्चे को गणतंत्र दिवस के बारे में बताएं

भाषण हिंदी में देना हो या अंग्रेजी में, सबसे जरूरी है कि बच्चे को उस विषय के बारे में पता होना चाहिए, जिस पर वह बोल रहा है। गणतंत्र दिवस से जुड़े तथ्य उसे कहानी की तरह समझाएं ताकि अगर बच्चा रटी रटाई लाइन भूल भी जाए तो उसे विषय याद हो और गणतंत्र दिवस पर आत्मविश्वास से बोल पाए।
विज्ञापन

3 of 5
बच्चों को याद कराएं भाषण - फोटो : Istock
भाषण की शुरुआत

भाषण की शुरुआत कार्यक्रम में मौजूद लोगों के अभिवादन से करें। श्रोताओं में शामिल वरिष्ठ जनों, प्रधानाचार्य, शिक्षक और सहपाठियों को संबोधित करते हुए भाषण कहें। जैसे, Good Morning Everyone या Respected Principal, Honorable Guest, Teachers And Students.

4 of 5
बच्चों को याद कराएं भाषण - फोटो : istock
भाषण का अंत

भाषण को बहुत अधिक लंबा न रखें। भाषण को इतिहासपरक न बनाकर उसे वर्तमान से जोड़ें। भाषण के बीच में देशभक्ति से जुड़ी कोई कविता, स्लोगन को रख सकते हैं। वहीं भाषण का समापन करते समय एक बार फिर सबको गणतंत्र दिवस की बधाई दें और सभी का आभार व्यक्त करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों को याद कराएं भाषण - फोटो : pixabay
बच्चे के लिए गणतंत्र दिवस का अंग्रेजी में भाषण


Good morning everyone,

Today is a special day - Republic Day. Republic Day is like our country's birthday, and it happens on the 26th of January every year.

On this day, let's remember our leaders who made our country a republic, where we have the power to choose our leaders.

The tricolor flag with saffron, white, and green colors is a symbol of our unity and strength. 

On Republic Day, let's remember how lucky we are to live in this beautiful country. Let's enjoy the celebrations and be proud to be Indians.

Thank you, and Jai Hind
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें