Alpine Divorce Kya Hai? आज के डिजिटल दौर में रिश्तों के नए-नए शब्द और ट्रेंड सामने आ रहे हैं। जैसे घोस्टिंग, ब्रेडक्रम्पिंग, सिचुएशनशिप आदि। इसी कड़ी में एक नया और चौंकाने वाला शब्द तेजी से चर्चा में आया है, अल्पाइन डिवोर्स (Alpine Divorce)।
यह शब्द सुनने में जितना सामान्य लगता है, इसके पीछे की कहानी उतनी ही खतरनाक और विचलित करने वाली है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ट्रेंड ने रिश्तों, भरोसे और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये सिर्फ सिर्फ एक इंटरनेट ट्रेंड नहीं, बल्कि आधुनिक रिश्तों के बदलते स्वरूप और उनमें बढ़ती असुरक्षा की झलक भी है। आइए जानते हैं अल्पाइन डिवोर्स क्या है, यह क्यों वायरल हो रहा है और इसके संभावित फायदे-नुकसान क्या हो सकते हैं।