कई बार आप किसी रिश्ते में तो होते हैं लेकिन आपको खुशी या सुकून नहीं मिलता। अक्सर आपको लगता है कि आप तो पार्टनर को प्यार करते हैं लेकिन वह आपसे उतना प्यार नहीं करता। कई सारे रिलेशनशिप तो एकतरफा प्यार पर टिके होते हैं। इस तरह के रिश्ते में दोनों शख्स एक दूसरे से प्यार नहीं करते, सिर्फ एक ही अपने प्यार से उस रिश्ते को चला रहा होता है। सवाल यह है कि दूसरा पार्टनर अपने साथी को प्यार ही नहीं करता, तो रिश्ते में क्यों होता है? इसका जवाब आसान है, उन्हें आपकी जरूरत है। वह सिर्फ अपनी जरूरत या अपने काम निकालने के लिए प्यार करने वाले पार्टनर के साथ होते हैं। अगर आपको लगता है कि रिलेशनशिप में भी सिर्फ आप ही प्यार करते हैं और आपका पार्टनर शायद आपका इस्तेमाल कर रहा है तो इन तरीकों से इस शक की पुष्टि कर सकते हैं।