रिलेशनशिप में प्यार होता है तो मनमुटाव भी होता है। कपल अक्सर एक दूसरे से किसी बात पर बहस कर जाते हैं। लड़ाई झगड़े रिलेशनशिप में आम बात है। लेकिन कपल रिश्ते में आने वाली दिक्कतों को वह समय रहते सुलझा भी देते हैं, इससे उनका रिश्ता बना रहता है और उसमें प्यार बरकरार रहता है लेकिन अगर कपल अपने रिश्ते की गलतफहमियों को समय पर दूर नहीं करते, तो बात बिगड़ सकती है। कई बार लड़ाई झगड़े के बाद कपल्स एक दूसरे को नहीं मनाते। वह गुस्से में कही गई बातों या जिस बात पर मनमुटाव हुआ था, उसका हल निकालने में एफर्ट नहीं करते तो पार्टनर के मन में इस रिश्ते के लिए गलतफहमी बढ़ने लगती है। ऐसे में अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाकर रखना चाहते हैं तो रिलेशनशिप में आने वाली गलतफहमियों को दूर कर लें। मिसअंडरस्टैंडिंग यानी गलतफहमी को दूर करने के कुछ आसान से टिप्स हैं, जिसे अपनाकर आप अपना रिश्ता मजबूत बना सकते हैं।