फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: मजाक में भी पार्टनर से न करें ये बातें, बिगड़ सकता है रिश्ता

Mon, 21 Mar 2022 04:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
प्यार और रिश्ते में कपल्स एक दूसरे से अपनी हर बात कर सकते हैं, लेकिन किसी भी रिश्ते में प्यार की डोर बहुत नाजुक होती है। इसलिए रिश्ते में विश्वास और प्यार को बनाए रखना जरूरी है। कई बार विश्वास को मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ बातों को सोच समझ कर कहना पड़ता है। आपकी कुछ बातों के कारण रिश्ता लंबे समय तक टिक नहीं पाता और कपल्स एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लेते हैं। ऐसा आपके कड़वे शब्दों के कारण हो सकता है। कभी कभी मजाक मजाक में की गईं बातें भी पार्टनर को नाराज कर सकती हैं। जिससे कपल्स के बीच की बॉन्डिंग कमजोर हो जाती है और रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। इसलिए रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कभी भी मजाक में भी कुछ बातें नहीं करनी चाहिए। चलिए जानते हैं रिश्ता मजबूत और लंबे समय तक टिका रहें, इसके लिए किस तरह की बातें आपको पार्टनर से भूल कर भी नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
तलाक की धमकी

कपल्स एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा करते समय मजाक में या गुस्से में तलाक देने की धमकी दे देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो भूल से भी पार्टनर को तलाक की धमकी न दें। इससे आपके पार्टनर को महसूस हो सकता है कि आप उनके साथ नहीं रहना चाहते। मजाक में भी तलाक की बात उन्हें बुरी लग सकती है और रिश्ता बिगड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
एक्स से पार्टनर की तुलना करना 

अक्सर लोग अपने पार्टनर के सामने एक्स की बातें करते हैं। उन्हें उनके पुराने रिश्ते और एक्स के बारे में बताते हैं। कई बार आपका पार्टनर आपसे अच्छा बर्ताव करता है तो आप उन्हें अपने एक्स के बुरे रवैये के बारे में बताते हैं तो कई बार उनसे अपने पुराने साथी की तुलना करने लगते हैं। पार्टनर की तारीफ में ही सही पर अपने एक्स की तुलना उनसे न करें। न ही पार्टनर के सामने एक्स के बारे में बात करें। 

4 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
लुक्स पर कमेंट करना 

अगर आप अपने पार्टनर के लुक्स को लेकर अधिक बाते करते हैं तो ये करना बंद कर दें। तारीफ उन्हें पसंद आ सकती है लेकिन अच्छा और सुंदर दिखने के लिए उन पर दबाव डालना, उनके लुक्स पर कमेंट करना पार्टनर को बुरा लग सकता है। उनके मन में आपके प्रति प्यार और सम्मान कम हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
इग्नोर करने वाली बातें 

कपल्स सुख दुख में एक दूसरे का साथ चाहते हैं। हो सकता है कि आपको अपने पार्टनर की परवाह हो लेकिन आपकी कुछ बातें उन्हें महसूस करा सकती हैं कि आपको उनकी फ्रिक नहीं। जैसे अगर वह अपनी परेशानी आपसे शेयर करते हैं तो आप उनकी बातों को इग्नोर करने लगें या इस तरह की बात कहना कि वह हर बात पर ही दुखी हो जाते हैं, जब देखो रोने लगते हैं, आदि उन्हें बुरी लग सकती हैं और वह आपके साथ की उम्मीद को खत्म करने लगते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें