फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून से वापस आते ही हर कपल जरूर करें ये खास काम

Wed, 31 Jul 2019 03:10 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हनीमून - फोटो : pixabay
शादी के बाद हनीमून पर जाना हर कपल की दिली ख्वाहिश होती है। हनीमून ही वह वक्त होता है जब कपल एक-दूसरे के साथ बेहद निजी और नितांत पल बिताते हैं। हर इंसान चाहता है कि उसका हनीमून सबसे खास हो। यही वजह है कि कई कपल शादी के पहले ही हनीमून की प्लानिंग स्टार्ट कर देते हैं। डेस्टिनेशन से लेकर, होटल तक के बारे में बातचीत कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनीमून से वापस आने के बाद वह कौन-से जरूरी काम हैं जो हर कपल को जरूर करने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
couple honeymoon - फोटो : Social Media
दरअसल, शादी के फौरन बाद हनीमून पर जाने की वजह से कपल कुछ ऐसे काम भूल जाते हैं जो बेहद जरूरी होते हैं। ये काम कपल की जिंदगी को प्रभावित करते हैं। वैसे तो इन बातों की कोई बनी-बनाई सूची नहीं है लेकिन इन छोटे-छोटे भूलों में दोस्तों को शादी में आने के लिए शुक्रिया अदा करने से लेकर, घर-परिवार और मेहमानों का शुक्रिया अदा करने तक शामिल है। शादी की जल्दबाजी की वजह से कपल इन चीजों को भूल जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
honeymoon
अगर आप हनीमून से लौटे हैं तो फौरन काम पर लौटने की बजाय एक-दो दिन परिवार के साथ बिताएं। दोस्तों से फोन पर बातचीत करें। फौरन सोशल मीडिया पर सक्रिय न हों। अक्सर कई कपल्स ऐसे होते हैं कि हनीमून के बाद फौरन सोशल मीडिया पर सक्रिय हो जाते हैं। आप इससे बचें। आप इस दौरान कोशिश करें कि घर और परिवार वालों के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो।
 
विज्ञापन

4 of 4
honeymoon
आप अपनी हनीमून की यादों की एलबम बनाना न भूलें। लौटने के बाद उन पलों को सजोने में जुटें। तस्वीरों की एलबम बनाएं और फोटो फ्रेम तैयार करवाएं। आप अपने पार्टनर को सरप्राइज दें और उसकी पसंद और नापसंद को समझने की कोशिश करें। शादी में आने वाले सारे दोस्तों और कलिग का शुक्रिया अदा करें। अपने करीबी दोस्तों और मेहमानों को खाने पर बुलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें