किसी से इस हद तक प्यार हो जाता है कि उसके बिना जीवन बिताना मुश्किल हो जाता है जिसकी हम कल्पना नहीं कर सकते हैं। लेकिन कभी-कभी पत्नी और पत्नी के बीच धीरे प्यार कम होने लगता है, क्योंकि दोनों के बीच पहले की तरह उत्साह नहीं रहता है। अधिकतर पति और पत्नी के साथ ऐसा होता है, लेकिन हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने रिश्तों को पहले की तरह ही उत्साह से भर सकते हैं और खूबसूरत एहसास कर सकते हैं।
अधिकतर देखने को मिलता है कि शादी के अधिक दिन या रिश्ते के ज्यादा दिन होने पर लोग एक दूसरे आई लव यू नहीं कहते हैं। आपके लगता है कि साथी को पता है कि आप उनसे प्यार करते हैं, लेकिन पार्टनर को आई लव यू कहने से रिश्ते में एक नया उत्साह आ जाता है। अपने साथी से यह शब्द सुनकर लोगों को एक खूबसूरत एहसास होता है। अगर आपको लगता है कि आपके साथी ने आपके लिए कुछ स्पेशल किया है, तो आप उसके पास जाएं और धीरे से उसके कान में बोलें- आई लव यू।