फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: शादी के बाद कम होने लगा है प्यार, तो इस तरह रिश्ते में लाएं उत्साह और खूबसूरत एहसास

Mon, 03 Jan 2022 04:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस तरह रिश्ते में लाएं उत्साह और खूबसूरत एहसास - फोटो : Pixabay
किसी से इस हद तक प्यार हो जाता है कि उसके बिना जीवन बिताना मुश्किल हो जाता है जिसकी हम कल्पना नहीं कर सकते हैं। लेकिन कभी-कभी पत्नी और पत्नी के बीच धीरे प्यार कम होने लगता है, क्योंकि दोनों के बीच पहले की तरह उत्साह नहीं रहता है। अधिकतर पति और पत्नी के साथ ऐसा होता है, लेकिन हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने रिश्तों को पहले की तरह ही उत्साह से भर सकते हैं और खूबसूरत एहसास कर सकते हैं। 

अधिकतर देखने को मिलता है कि शादी के अधिक दिन या रिश्ते के ज्यादा दिन होने पर लोग एक दूसरे आई लव यू नहीं कहते हैं। आपके लगता है कि साथी को पता है कि आप उनसे प्यार करते हैं, लेकिन पार्टनर को आई लव यू कहने से रिश्ते में एक नया उत्साह आ जाता है। अपने साथी से यह शब्द सुनकर लोगों को एक खूबसूरत एहसास होता है। अगर आपको लगता है कि आपके साथी ने आपके लिए कुछ स्पेशल किया है, तो आप उसके पास जाएं और धीरे से उसके कान में बोलें- आई लव यू। 
विज्ञापन

2 of 5
इस तरह रिश्ते में लाएं उत्साह और खूबसूरत एहसास - फोटो : Pixabay
शादी के ज्यादा दिन हो जाने के बाद लोग पत्नी को सरप्राइज देना भी छोड़ देते हैं। समय बीतने के साथ रिश्ता बोरिंग हो जाता है। रिश्ते में उत्साह लाने के लिए आपके कुछ नया करने की जरूरत होती है। आप अपने साथी के पसंद की खाने पीने की चींजें बनाएं और सरप्राइज जरूर दें। इससे रिश्ते में नया जोश आ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
इस तरह रिश्ते में लाएं उत्साह और खूबसूरत एहसास - फोटो : Pixabay
अपने पार्टनर को आप फिल्म दिखाने ले जाएं, लेकिन अधिकतर लोगों को फिल्म देखना पसंद नहीं होता है। इसलिए उनको डिनर डेट पर ले जाने की कोशिश करें। इसके साथ ही अपने पार्टनर के साथ ही कहीं घूमने जाएं। 

4 of 5
नए साल में इन आदतों को छोड़ दें - फोटो : Pixabay
लोगों को रिश्तों में खूबसूरत एहसास लाने के लिए पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहिए जिससे आपके प्यार में उत्साह रहता है। दिन में एक बार जरूर साथी के साथ बैठकर खाना खाएं। पार्टनर के साथ होने पर मोबाइल का कम इस्तेमाल करना चाहिए। अपने पार्टनर के साथ दिल की बात करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस तरह रिश्ते में लाएं उत्साह और खूबसूरत एहसास - फोटो : Pixabay
आप अपने पार्टनर को आकर्षित करने के लिए अपने लुक्स में बदलाव भी ला सकते हैं। लेकिन लुक्स से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। आप अपने पार्टनर की तारीफ जरूर करें। आप अपने पार्टनर को गले लगाकर प्यारी प्यारी बातें करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें