Relationship Tips: कई बार कपल किसी वजह से एक दूसरे से रिश्ता खत्म कर देते हैं, लेकिन बाद में उन्हें पार्टनर से दूर जाने का पछतावा होता है। ब्रेकअप के बाद पार्टनर की याद आया और दोबारा उनके साथ रिश्ते में आने का विचार मन में आना आम बात होती है। ब्रेकअप की कई वजह हो सकती हैं। कई बार लोग गुस्से में पार्टनर से रिलेशनशिप खत्म कर लेते हैं तो कई बार सोच समझकर अपने भविष्य को सिक्योर करने के लिए पार्टनर से अलग होने का मन बना लेते हैं। हालांकि कपल ब्रेकअप के बाद कुछ समय तक एक दूसरे के बिना रहने में सहज महसूस नहीं कर पाते और पार्टनर को याद करने लगते हैं। वह ब्रेकअप को लेकर पछतावा भी महसूस करते हैं और पार्टनर से पैचअप करने का ख्याल मन में लाने लगते हैं। अगर आपका भी ब्रेकअप हुआ है और आप पार्टनर से दोबारा पैचअप करना चाहते हैं तो जान लें कि क्या करें ताकि एक्स की याद आने पर रिलेशनशिप को लेकर सही फैसला ले सकें।