रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
तैयार होकर जाएं
पहली डेट को लेकर वैसे तो लोग उत्साहित रहते हैं। ऐसे में डेट पर जाने से पहले अच्छे से तैयार होते हैं। कपड़ों से लेकर फुटवियर, एक्सेसरीज और ब्यूटी सभी कुछ परफेक्ट चाहते हैं ताकि आपका पहला इंप्रेशन अच्छा हो। लेकिन कई बार लड़कियां इस उत्साह में जरूरत से ज्यादा तैयार हो जाती हैं। अधिक मेकअप और भड़काऊ कपड़ों का चयन भी कर लेती हैं। वहीं लड़के उत्साहित तो होते हैं पर इसे कैजुअल लेते हैं और तैयार होने पर ध्यान देना भूल जाते हैं। इसलिए पहली डेट पर न तो कम और ना ही बहुत ज्यादा तैयार हों, बल्कि सटीक लुक में हों।