फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: कामकाजी दंपति का रिश्ता खराब कर सकती हैं ये पांच बातें, जानकर शादी टूटने से बचाएं

Tue, 25 Mar 2025 11:52 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल की बात कहने के लिए समय निकालने से लेकर एक दूसरे के सपनों की जीने तक, वे जीवन की चुनौतियों के बावजूद अपने प्यार को बरकरार रखने में कामयाब होते हैं। आइए जानते हैं कि कामकाजी या नौकरीपेशा दंपति को किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
1 of 6
कामकाजी कपल के सामने चुनौतियां - फोटो : Adobe
Relationship Tips : शादी एक खूबसूरत सफर है लेकिन कामकाजी या नौकरीपेशा कपल्स के लिए शादी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करने और बाॅन्ड बनाने के लिए एक चुनौती की तरह है। आज की भागदौड़ भरी दुनिया में, काम के लिए ऊर्जा और समय दोनों की मांग के कारण अलगाव महसूस करना सामान्य है। फिर भी कुछ दंपतियों ने इन संघर्षों से पार पाने के तरीके खोज लिए हैं तथा महत्वपूर्ण सबक सीखे हैं, जिसने न केवल उनके रिश्ते को बचाया है, बल्कि उन्हें मजबूती भी मिली है।

दिल की बात कहने के लिए समय निकालने से लेकर एक दूसरे के सपनों की जीने तक, वे जीवन की चुनौतियों के बावजूद अपने प्यार को बरकरार रखने में कामयाब होते हैं। आइए जानते हैं कि कामकाजी या नौकरीपेशा दंपति को किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

2 of 6
वक्त की कमी - फोटो : freepik
वक्त की कमी

नौकरीपेशा कपल्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने पार्टनर या परिवार के लिए वक्त निकालना है। नौकरी के कारण दोनों अक्सर एक दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं, जिससे उनके रिश्ते में दूरी आ सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
संचार की कमी - फोटो : Adobe stock
संचार की कमी

कम की कमी के कारण दंपति के बीच संचार बहुत कम होता है। उनके बातचीत का दायरा कम हो जाता है। वह सिर्फ एक दूसरे से काम की बात कर पाते हैं। सामान्य कपल्स की तरह वह प्यार भरी बातें या अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति नहीं कर पाते हैं। संचार की कमी रिश्ते में दूरी और मनमुटाव का कारण बन सकती है। साथ ही शादी में अकेलापन भी महसूस करा सकती है।

4 of 6
घरेलू जिम्मेदारियां - फोटो : Adobe
घरेलू जिम्मेदारियां

अगर दोनों साथी नौकरीपेशा हैं तो घर के कामों को बांटना मुश्किल हो सकता है और इस बात पर असहमति कि किसे क्या करना चाहिए, अक्सर तनाव का कारण बनती है। अगर एक साथी को लगता है कि वह दूसरे से ज्यादा भार उठा रहे हैं तो उनके बीच नाराज़गी की भावना को पैदा कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
बच्चों की देखभाल - फोटो : freepik.com
बच्चों की देखभाल

कामकाजी कपल अगर अभिभावक हैं तो उनके लिए माता-पिता की जिम्मेदारियां उठाना अधिक जटिल हो सकता है। बच्चे को स्कूल लाने -ले  जाने, डॉक्टर के पास जाने और एक्स्ट्रा कैरिकुलर एक्टिविटी के लिए भागीदारी के कारण उनके पास व्यक्तिगत बातचीत के लिए बहुत कम समय बचता है और अतिरिक्त दबाव पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साथ रहने के लिए वक्त निकालें - फोटो : Adobe
काम और रिश्ते को संतुलित करने के लिए सुझाव

प्राथमिकताओं के मुताबिक प्लानिंग

एक साप्ताहिक मीटिंग अपने पार्टनर के साथ करें और मिलकर वर्क शेड्यूल, घरेलू जिम्मेदारियां  और आने वाले इवेंट्स की प्लानिंग करें। साथ योजना बनाने से दोनों पार्टनर एक दूसरे के साथ वक्त बिता सकते हैं और सभी कार्यों को तनाव रहित तरीके से मिलकर पूरा कर सकते हैं।

कार्यों का सही बंटवारा

किसी एक पार्टनर पर अधिक जिम्मेदारियां न दें, बल्कि घर के कामों को उनकी क्षमता और मौजूदगी के आधार पर बांटे। घरेलू कार्यों का सही से बंटवारा किसी एक पर दबाव नहीं डालेगा और जल्द ही दोनों मिलकर कार्य पूरा करके समय की बचत कर सकेंगे।

सीमाएं तय करें

घर और नौकरी के बीच सीमाएं बनाएं। प्रयास करें घर पर दफ्तर का काम लेकर न आएं ताकि घर पर आप केवल एक दूसरे या परिवार पर फोकस कर सकें।

एक दूसरे के लिए वक्त निकालें 

साथ समय बिताने की छोटी-छोटी गतिविधियों को आदत में शामिल करें जैसे सुबह साथ में नाश्ता करना या रात के खाने के बाद टहलना। बिना ज्यादा समय लिए ये पल आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें