फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावुक होती हैं इस राशि की लड़कियां, प्यार का इजहार करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

Thu, 19 Dec 2019 11:42 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay
हर कोई चाहता है कि उसे उसके पसंद का प्यार मिले और वो अपने पार्टनर के साथ खुशहाल जिंदगी बिताए। भारतीय ज्योतिषशास्त्र के हिसाब से राशि के मुताबिक हर व्यक्ति का मिजाज एवं स्वभाव अलग होता है। ऐसे में हम आपको मेष राशि के जातकों का स्वभाव और इस राशि के जातकों को अपने प्यार को प्रपोज करते वक्त क्या सावधानी बरतनी चाहिए, इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।


 
विज्ञापन

2 of 5
relationship - फोटो : pixa
मेष राशि के जातक तेजी से काम करने वाले, आशावादी और आत्मकेंद्रित होते हैं। राशि चक्र की प्रथम राशि होने के कारण ये शिशु की तरह मासूम होते हैं। इनका प्रतीक मेढ़ा होता है, जो निडर और साहसी होता है। इस राशि के जातक हमेशा अपना जीवन अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं। ऐसे जातक अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रिश्ता
मेष राशि के जातक किसी लक्ष्य को निर्धारित करने के पश्चात अति उत्साह के साथ उस पर कमर कसकर लग तो जाते हैं, लेकिन कार्य के प्रति अंत तक उत्साह नहीं बरकरार रख पाते हैं। नतीजतन, बहुत जल्दी अपनी रुचि खो देते हैं। ऐसे जातक बहुत लंबे समय तक किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर पाते हैं।

4 of 5
long distance relationship
मेष राशि के जातकों से जुड़ी अच्छी बात यह है कि ये अपनी निराशा और गुस्से को जल्दी भूल जाते हैं और फिर से एक मासूम बच्चे की तरह व्यवहार करने लगते हैं। ये भावुक होते हैं, इसलिए ये हर चीज की शक्तिशाली प्रतिक्रिया देतें हैं, लेकिन इनका मकसद गलत नहीं होता हैं। इनकी मासूमियत लोगो को आकर्षित करती है, लेकिन इनकी अधीरता और आवेग में आना भी इनकी विशेष पहचान होती है। ये करिश्माई, साहसी और दोस्ताना होते हैं। यदि ये धीरज रखना और कूटनीति सीख लें तो ये अनोखे नेता बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship
ऐसे में मेष राशि के जातक अपने पार्टनर को प्रपोज करते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उन्हें गुस्सा बिल्कुल भी नहीं करना है। गुस्सा उनका काम बिगाड़ सकता है। गुस्से में उनके हाथ से उनका प्यार भी जा सकता है। मेष  राशि के जातक प्रपोज करते वक्त अपनी वाणी पर विशेष  ध्यान दें और नामतोल कर अपनी बात रखें।  मेष राशि के जातक को प्रपोज करते वक्त साफ-साफ चीजें बोलें। ऐसे जातकों को स्पष्टवादी लोग पसंद होते हैं। इस राशि के लोगों को झूठे और घुमा फिराकर बात करने वाले पसंद नहीं होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें