Relationship Tips: कई दिनों से पार्टनर का बर्ताव बदला बदला सा हो गया है? क्या वह आपसे दूर होने लगे हैं? क्या वह ऑफिस या आपके दूर होने पर आपका कॉल नहीं उठाते? क्या आपका पार्टनर आपको इग्नोर करने लगा है? वह आपसे ठीक से बात नहीं करता या करती, समय नहीं बिताते? उनका फोन हर वक्त बिजी रहता है, ऑनलाइन होते हुए भी आपके मैसेज का रिप्लाई नहीं करते? अगर इन सारी बातों को आपने अपने रिलेशनशिप में महसूस करना शुरू कर दिया है और पार्टनर के बर्ताव में हो रहे बदलावों को नोटिस कर रहे हैं तो आपके रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है। हो सकता है कि आपके रिश्ते में किसी तीसरे की एंट्री हो गई है। आपका पार्टनर या तो आपसे दूर होना चाहता है या आपको रिलेशनशिप में चीट या धोखा दे रहा है। अगर आपको शक है कि आपका पार्टनर रिश्ते में धोखा दे रहा है, तो पार्टनर की इन हरकतों से समझें। पार्टनर की इन हरकतों से रिलेशनशिप में मिल रहे धोखे की पहचान करें।