फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: पार्टनर संग बनाना है बहुत मजबूत रिश्ता, तो इन टिप्स को अपनाएं

Wed, 20 Apr 2022 01:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ एफर्ट करने पड़ते हैं। रिलेशनशिप को एक पौधे की तरह समझ सकते हैं। जिसके खाद पानी देकर ही मजबूत और फलदायी पेड़ बनाया जा सकता है। कपल्स के बीच का रिश्ता भी ऐसा ही होता है। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कपल के बीच बाॅन्डिंग होना जरूरी है। बाॅन्डिंग मजबूत करने के लिए कपल्स को कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जब उनके बीच बाॅन्डिंग मजबूत होगी तो वह एक दूसरे के बिना कुछ कहे ही उनकी बात समझ जाएंगे। वहीं किसी भी कारण से आपके रिश्ते के बीच कोई व्यक्ति या बात नहीं आ पाएगी। रिश्ता सालों साल मजबूत बना रहेगा और प्यार कम नहीं होने पाएगा। ऐसे में हर कपल को अपना रिश्ता मजबूत बनाने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि पार्टनर संग उनकी बाॅन्डिंग कभी न टूटे। आगे की स्लाइड्स में जानिए पार्टनर संग रिश्ता मजबूत बनाने के लिए क्या करना चाहिए।

विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Pixabay

मूवी पर जाएं

पार्टनर अपने साथी के साथ वक्त बिताना चाहता है। भले ही आप एक दूसरे के साथ रहते हों या अधिकतम समय एक दूसरे से बात करते हो लेकिन पार्टनर के साथ बाॅन्डिंग मजबूत करने के लिए उन्हें अधिक वक्त देने की जरूरत होती है। साथ रहने से काम नहीं चलेगा, उनके साथ वक्त भी बिताएं। जैसे कपल्स साथ में हर सप्ताह या महीने में एक बार मूवी देख सकते हैं। थिएटर नहीं जाना चाहते तो घर पर ही पार्टनर की कोई पसंदीदा मूवी लगाकर साथ में देखें।

विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

परिवारों के बीच मुलाकात

कपल्स के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग के लिए जरूरी है कि आपकी बाॅन्डिंग पार्टनर के परिवार से भी हो। इसके लिए साल में कम से कम एक दो बार अपनी और पार्टनर के परिवारों को घर बुलाकर आपस में मिलाएं और उनके बीच एक हेल्दी रिश्ता बनाएं। इससे आप कपल के बीच की बॉन्डिंग भी मजबूत होगी।

4 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
छुट्टी पर जाएं

कपल को एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए साल में कम से कम एक बात किसी ट्रिप पर जाना चाहिए। दोनों ही अपने कामकाज में कितना ही व्यस्त क्यों न हों लेकिन एक दूसरे को समय देना न भूलें। जब आप एक साथ किसी ट्रिप पर जाएं तो वहां सिर्फ आप दोनों होंगे और आपका प्यार दूसरे के लिए बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
बजट बनाएं

अक्सर कपल्स के बीच लड़ाई-झगड़े आर्थिक कारणों से भी होते हैं। पार्टनर के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाने के लिए जरूरी है कि फैमिली का फ्यूचर प्लान करके चलें। इसके लिए सालाना बजट बनाएं ताकि कितना व्यय करना है और कितना पैसा भविष्य में जोड़कर रखना है, यह निर्धारित हो सके। पैसों के निवेश को लेकर अपने पार्टनर से भी जरूर बात करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें