फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: हर पुरुष अपनी पत्नी में चाहता है ये पांच खूबियां, क्या आप में भी हैं?

Tue, 06 Jan 2026 03:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Relationship Tips: खूबसूरती समय के साथ ढल जाती है, लेकिन सम्मान, समझ और भरोसा रिश्ते को उम्र देते हैं। पति वही रिश्ता निभाता है जहां उसे सिर्फ प्यार नहीं, इज्जत और सुकून मिलता है।
विज्ञापन
1 of 6
पति पत्नी में क्या खूबियां तलाशते हैं - फोटो : adobe
Relationship Tips: पुरुषों को लेकर एक सबसे बड़ा भ्रम ये फैला हुआ है कि वह सिर्फ बाहरी सुंदरता से प्रभावित होते हैं। लोगों का मानना है कि एक मर्द शादी के लिए सिर्फ खूबसूरत पत्नी चाहता है। लेकिन सच यह है कि खूबसूरती पहली नजर तक साथ देती है, जिंदगी भर नहीं। ये बात पुरुष भी समझते हैं। 

शादी के बाद जब रिश्ता आगे बढ़ता है तो पुरुष अपनी पत्नी में उन गुणों को तलाशने लगते हैं जो घर, मन और  जीवन तीनों को संभाल सकें। शादी के बाहर हर मर्द अपनी पत्नी में सुंदरता नहीं, पांच खूबियों की तलाश में रहते हैं। महिलाओं के यही गुण रिश्ते की जमीनी हकीकत बनते हैं। यहां महिलाओं के उन्हीं गुणों के बारे में बताया जा रहा है, जो पुरुषों को अपनी पत्नी में चाहिए होते हैं,  लेकिन वह कहते नहीं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
भावनात्मक समझ और सुनने की क्षमता - फोटो : Adobe stock
पत्नी में ये खूबियां चाहते हैं पुरुष


भावनात्मक समझ और सुनने की क्षमता

पुरुष भले ही भावनाएं खुलकर न जताएं, लेकिन उन्हें ऐसा साथी चाहिए जो बिना जज किए सुन सके। वह चाहते हैं कि उनकी पत्नी बिना कहे, उनकी भावनाओं को समझें और समर्थन दे। एक अच्छी श्रोता पत्नी हर पति चाहता है। एक समझदार पत्नी पुरुष को सुरक्षित महसूस कराती है और यही रिश्ता गहरा करता है।
विज्ञापन

3 of 6
सम्मान, न कि नियंत्रण - फोटो : adobe
सम्मान, न कि नियंत्रण

पुरुष उस महिला से दूर भागता है जो उसे कंट्रोल करना चाहती है, लेकिन उस महिला के लिए सब कुछ करता है जो उसका सम्मान करती है। सम्मान पुरुष के आत्मसम्मान की रीढ़ होता है। सम्मान का मतलब है, उसके फैसलों को नीचा न दिखाएं, दूसरों के सामने अपमान न करे और उसकी कोशिशों को पहचान दे। 

4 of 6
भरोसा और मानसिक शांति - फोटो : Adobe
भरोसा और मानसिक शांति

लगातार शक, तुलना और रोक-टोक किसी भी रिश्ते को अंदर से खोखला कर देती है। पति चाहते हैं कि उनकी पत्नी ऐसी हो जो रिश्ते में भरोसे का माहौल बनाए रखे। जिसके सामने बिना डर के बात कहने की आज़ादी हो और जो घर में सुकून बनाए रखें। क्योंकि जहां शांति होती है, वहीं पुरुष टिकता है।
विज्ञापन

5 of 6
मुश्किल वक्त में साथ खड़ा होना - फोटो : Adobe stock
मुश्किल वक्त में साथ खड़ा होना

अच्छे दिन सबके होते हैं, लेकिन पुरुष अपनी पत्नी को तब पहचानता है जब हालात खिलाफ हों। असल साथी वही है जो असफलता में ताना न दे और कमज़ोरी को हथियार न बनाए, बल्कि चुपचाप कंधा दे। यह गुण सुंदर चेहरे से कहीं बड़ा होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आत्मसम्मान और अपनी पहचान - फोटो : istock
आत्मसम्मान और अपनी पहचान

पुरुष ऐसी पत्नी चाहता है जो सिर्फ उसकी पत्नी बनकर न रहे, बल्कि अपनी सोच, राय और पहचान भी रखे। महिला की आत्मनिर्भर सोच और आत्मविश्वास से पुरुष प्रभावित होते हैं क्योंकि एक मजबूत महिला ही मजबूत रिश्ता बना सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें