फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर पता करना है कि आपका रिश्ता किस मोड़ से गुजर रहा है तो खुद से करें ये सवाल

Mon, 14 Oct 2019 09:05 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
relationship - फोटो : pixa
आपको इस बात को महसूस करते रहना चाहिए कि आप अपने रिश्ते में कैसा महसूस कर रहे हैं। असहजता रिश्तों में खटास की वजह बन सकती है। मनमुटाव किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकता है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि पार्टनर के साथ आपका रिश्ता स्वस्थ और मजबूत रहे ताकि प्यार बरकरार रह सके। आइए जानते हैं कैसे पता करें कि आपका रिश्ता आपके पार्टनर के साथ कड़वा तो नहीं हो रहा है...
विज्ञापन

2 of 6
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay
अगर आपके रिश्तों में खटपट चल रही है और आपको असहजता महसूस हो रही है तो खुद से सवाल करें। सवालों के जरिए ही आपको जवाब मिलेगा। जवाब के जरिए आप निष्कर्ष पर पहुंचेगे और इस बात को भी जांच सकेंगे कि क्या आपका रिश्ता पार्टनर के साथ स्वस्थ है या फिर कड़वा होते जा रहा है। सवाल कई तरह के हो सकते हैं जिनका जवाब आपको खुद के भीतर खोजना है। 


 
विज्ञापन

3 of 6
रिश्ता
आप सबसे पहले खुद से सवाल करें किक्या  आपका पार्टनर आपकी इज्जत करता है। पार्टनर आपके विचारों की कद्र करता है। आप पर अपने विचार थोपने की जगह वह आपके विचारों को भी तरजीह देता है क्या?


 

4 of 6
relationship
क्या आपका पार्टनर आपको पर्सनल स्पेस देता है। वह आपको आपके दोस्तों, परिवार के साथ वक्त बिताने देता है। क्या आप अपने पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करती हैं। भरपूर वक्त बिताती हैं। पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करता है।
 
विज्ञापन

खुद से सवाल करें कि अगर आप अपने पार्टनर की किसी बात पर नाराज हैं तो क्या आप उससे यह बात खुलकर कह सकती हैं। आपको यह बताने में असहज महसूस तो नहीं होती। अपनी भावनाओं और विचारों को अपने पार्टनर के साथ साझा करने में आपको सहजता महसूस होती है क्या?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
long distance relationship
क्या आप अपने पार्टनर के साथ अपनी यौन इच्छाओं के बारे में खुलकर बात करती हैं। क्या आपका पार्टनर आपके साथ ही आपके परिवार के लिए भी वक्त निकालता है। इन सवालों के जवाब के जरिए आपको इस बात का पता चल जाएगा कि आपके और आपके पार्टनर के रिश्ते में कड़वाहट तो नहीं आ रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें