फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेशनशिप टिप्स: पार्टनर की बातों पर है शक तो ऐसे लगाएं सच और झूठ का पता, मिनटों में खुल जाएगी पोल

Sun, 23 Jun 2024 09:13 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको भी लगता है कि आपका पार्टनर आपसे झूठ बोलता है, तो आप कुछ हाव-भाव से उनका झूठ पकड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पार्टनर की बातों पर है शक तो ऐसे लगाएं सच और झूठ का पता - फोटो : iStock
आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो हर बात में सच बोलता हो। कभी किसी की भलाई के लिए तो कभी झगड़े से बचने के लिए लोग अक्सर झूठ का सहारा लेते हैं। अगर किसी की भलाई के लिए झूठ बोला गया हो, तो उसमें कोई बुराई तो नहीं है, लेकिन परेशानी तब खड़ी होती है, जब रिश्ता बचाने के नाम पर कोई बार-बार झूठ बोलता हो।

दरअसल, आए दिन ऐसा देखा जाता है कि लोग अपना रिश्ता बचाने के नाम पर झूठ बोल देते हैं। उन्हें लगता है, कि ऐसा करने से उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

खासतौर पर जब आपका पार्टनर आप पर भरोसा करता हो, तब तो झूठ बोलने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन एक समय आता है, जब ज्यादा झूठ बोलने से रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। अगर आपको भी लगता है कि आपका पार्टनर आपसे झूठ बोलता है, तो आप कुछ हाव-भाव से उनका झूठ पकड़ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
चेहरे का रंग उड़ना
चेहरे का रंग उड़ना

अक्सर कोई व्यक्ति जब झूठ बोलता है, तो उसके चेहरे का रंग उड़ जाता है। या तो चेहरा सफेद पड़ जाएगा, या फिर सामने वाले का चेहरा आत्मग्लानि की वजह से लाल हो जाएगा। ऐसे में आप पता कर सकते हैं, कि सामने वाला सच बोल रहा है या झूठ।
विज्ञापन

3 of 5
होंठों को चबाना - फोटो : iStock

होंठों को चबाना

अगर आप अपने पार्टनर से सवाल कर रहे हों, और वो लगातार अपने होंठों को चबाए तो मतलब की वो झूठ बोल रहा है। दरअसल, झूठ बोलते वक्त ज्यादातर लोगों के होंठों के बीच वाइब्रेशन होने लगती है। इसे नोटिस करके आप झूठ को पकड़ सकते हैं। 

4 of 5
आवाज में बदलाव - फोटो : Istock

आवाज में बदलाव

अगर सवालों का जबाव देते वक्त आपके पार्टनर की आवाज में किसी तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है, तो मतलब साफ है कि वो झूठ बोल रहे हैं। झूठ बोलने पर ज्यादातर लोगों की आवाज लड़खड़ाने लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंखें ना मिलाना

आंखें ना मिलाना

हर कोई अपने पार्टनर से बात करते वक्त आंखें मिलाता है, लेकिन अगर सामने वाला आपसे नजरें छिपाकर सवालों का जवाब दे रहा है, तो मतलब साफ है कि वो झूठ बोल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें