how to deal with unromantic husband: कहते हैं कि लड़के ज्यादा एक्सप्रेशिव यानी अपनी भावनाओं को अभिव्यक्ति करने वाले नहीं होते। पार्टनर या पति के मामले में अधिकतर ये धारणा सही होती है। जहां पत्नी खुलकर पति के लिए प्यार और लगाव को जाहिर करती हैं, वहीं अक्सर पति कम बोलते हैं और अपने में ही मगन रहते हैं। पत्नी उम्मीद करती हैं कि पति उनकी तारीख करें, उनके लिए प्यार भरी बातें कहें, रोमांटिक डेट नाइट या डिनर पर जाएं। हालांकि ये सब पति किसी खास मौके पर तो कर देते हैं या फिर पत्नी के कहने पर करते हैं। खुद से रोमांस जाहिर करने में वह थोड़े फिसड्डी हो सकते हैं।
ज्यादातर महिलाओं की शिकायत होती है कि उनके पति उनसे दिल की बात नहीं कहते, ज्यादा बातें नहीं करते और टीवी या फोन में व्यस्त रहते हैं। बोरिंग या अनरोमांटिक पति से परेशान पत्नी उनसे प्यार की उम्मीद करती हैं। ऐसे में पत्नी को ही कुछ तरीके अपनाकर रोमांस में कमजोर पति को सुधारने की जरूरत होती है। अगर आपके पति में भी ऐसे ही लक्षण दिखते हैं तो रिश्ते में प्यार लाने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं।