फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: लड़की के ये पांच इशारे करते हैं मुहब्बत का इजहार, जानें उनके दिल की बात

Fri, 09 Aug 2024 10:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां कुछ सामान्य संकेत बताए जा रहे हैं तो महिलाएं उस पुरुष को देती हैं, जिसे वह पसंद करती हैं। महिलाओं के इशारों से समझिए कि क्या वह आपको पसंद करती हैं या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
Relationship - फोटो : istock
Relationship Tips: परिवार के लोग या दोस्त व करीबी अपने मन की बात आपसे खुलकर कह देते हैं लेकिन कई बार आपको इशारों से भी दूसरे के मन में छिपी भावना को समझना होता है। ऐसा अक्सर प्यार के मामले में होता है। जब आपको कोई लड़की पसंद करती है तो वह सीधे आकर आपसे दिल की बात नहीं कहती, बल्कि उनकी नजरों, व्यवहार और इशारों में बहुत कुछ छुपा होता है।

लड़की के इशारों से आप समझ सकते हैं कि वह आपके लिए क्या महसूस कर रही हैं। उनकी भावनाओं को समझने के लिए आपको लड़की के इशारों को समझना आना चाहिए। यहां कुछ सामान्य संकेत बताए जा रहे हैं तो महिलाएं उस पुरुष को देती हैं, जिसे वह पसंद करती हैं। महिलाओं के इशारों से समझिए कि क्या वह आपको पसंद करती हैं या नहीं।
विज्ञापन

2 of 5
Relationship Tips - फोटो : iStock
आपकी तारीफ

जो दोस्त आपको पसंद करता है, वह आपकी हर बात बारीकी से सुनता है और देखता है। आपकी बातों पर सराहना करना, आपको प्रोत्साहित करना उन्हें अच्छा लगता है। अगर आपके साथ भी किसी दोस्त का ऐसा व्यवहार है तो हो सकता है कि वह आपको काफी पसंद करती हो।
विज्ञापन

3 of 5
लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप - फोटो : Istock
बातें शेयर करें

लड़की उसी लड़के से अपनी हर छोटी या बड़ी बात शेयर करती है, जिसे वह पसंद करती है या भरोसा करती हैं। अगर कोई महिला अपने जीवन से जुड़ी हर बात शेयर करती है तो वह आप उसके लिए काफी मायने रखते हैं। ऐसा करके वह आपका साथ चाहती है, साथ ही आपका नजरिया जानना चाहती है।

4 of 5
Relationship - फोटो : istock
देखने का तरीका

आंखों से दिल का हाल पता चलता है। अगर लड़की आपको पसंद करती है तो आपसे आई कॉन्टैक्ट करने का अलग तरीका होगा। अगर महिला आपकी आंखों में सामान्य से थोड़ी देर तक देखती है तो संभावना है कि वह आपको दोस्त या सहकर्मी से अधिक मानती है। जब भी आप उनकी तरफ देखते हैं तो उन्हें आपकी निगाहें आपकी ओर ही होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Relationship - फोटो : pexel
बाॅडी लैंग्वेज

जब कोई महिला आपको पसंद करती है तो उसकी बॉडी लैंग्वेज से भी पता चल सकता है। वह आपके करीब बैठना चाहती है। बातों बातों में आपके कंधे पर हाथ रखना, या आपके हाथों को पकड़ना चाहते हैं। वह आपकी ओर झुक कर बैठती हैं और आपके बालों से खेलना पसंद करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें