Relationship Tips: परिवार के लोग या दोस्त व करीबी अपने मन की बात आपसे खुलकर कह देते हैं लेकिन कई बार आपको इशारों से भी दूसरे के मन में छिपी भावना को समझना होता है। ऐसा अक्सर प्यार के मामले में होता है। जब आपको कोई लड़की पसंद करती है तो वह सीधे आकर आपसे दिल की बात नहीं कहती, बल्कि उनकी नजरों, व्यवहार और इशारों में बहुत कुछ छुपा होता है।
लड़की के इशारों से आप समझ सकते हैं कि वह आपके लिए क्या महसूस कर रही हैं। उनकी भावनाओं को समझने के लिए आपको लड़की के इशारों को समझना आना चाहिए। यहां कुछ सामान्य संकेत बताए जा रहे हैं तो महिलाएं उस पुरुष को देती हैं, जिसे वह पसंद करती हैं। महिलाओं के इशारों से समझिए कि क्या वह आपको पसंद करती हैं या नहीं।