फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: पार्टनर से माफी मांगने के लिए कभी न अपनाएं ये तरीके, और अधिक बिगड़ जाएगी बात

Mon, 23 May 2022 12:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
माफी मांगते समय न करें ये गलती - फोटो : istock
Relationship Tips:  परिवार हो या दोस्त, जीवन साथी हो या कोई अनजान व्यक्ति, जब लोग गलती करते हैं तो उस गलती के बदले में माफी मांग कर अपनी गलती पर पछतावा करते हैं। हालांकि किसी गलती के सामने वाले व्यक्ति से माफी मांगना आसान काम नहीं होती। मात्र सॉरी बोलने भर से दूसरे शख्स को आपकी गलती और पछतावे के एहसास के बारे में पता नहीं चलता। गलती पर शर्मिंदगी होना लाजमी है, लेकिन माफी मांगने के लिए हिम्मत होना जरूरी होता है। किसी तरह सॉरी बोलने की हिम्मत आपने जुटा ली हो, तो माफी मांगने का तरीका भी सही होना चाहिए। ऐसा न हो कि मुश्किलों से आप माफी मांगे लेकिन आपके गलत तरीके से माफी मांगने वह सामने वाला व्यक्ति और अधिक नाराज हो जाए। खासकर अगर आप अपने पार्टनर से किसी गलती पर माफी मांगने वाले हैं तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें। अक्सर पार्टनर आपके सॉरी बोलने पर उल्टा और नाराजगी जताने लगते हैं। इसलिए अगर आप अपने पार्टनर से किसी गलती पर माफी मांग रहे हैं तो साॅरी बोलते समय कुछ तरीकों को भूलकर भी न अपनाएं, वरना उल्टा हो जाएगा असर।
विज्ञापन

2 of 6
माफी मांगते समय न करें ये गलती - फोटो : istock
बनावटी माफी मांगना

जब आप किसी से माफी मांगे तो सामने वाले को आपकी ईमानदारी और सच्चाई दिखनी चाहिए। ऐसी न हो कि आप सॉरी तो बोल रहे हों लेकिन आपकी माफी उसे दिखावे की लगे। कई कपल्स में देखने को मिलता है कि वह अपने पार्टनर को जताते हैं कि भले ही उन्हें रिश्ते की परवाह न हो लेकिन वह सॉरी बोलकर मामले को सॉल्व कर रहे हैं। माफी को पछतावे के तरह दिखाएं, अहसान की तरह नहीं।
विज्ञापन

3 of 6
माफी मांगते समय न करें ये गलती - फोटो : istock
औपचारिक माफी मांगना

अक्सर लोग साॅरी शब्द का इस्तेमाल बहुत ही आसानी से कर जाते हैं। जैसे यह मात्र औपचारिकता हो। माफी मांगने को फॉर्मेलिटी की तरह न लें। अगर पार्टनर से किसी बात पर बहस हो गई हो तो सॉरी बोलकर औपचारिकता पूरी न करें बल्कि दिल से महसूस करके माफी मांगे ताकि सामने वाला व्यक्ति आपकी माफी के एहसास को महसूस करे।

4 of 6
माफी मांगते समय न करें ये गलती - फोटो : Istock
डिजिटल माफी

माफी मांगने के लिए काफी हिम्मत चाहिए। गलती के बाद पछतावा होने पर पार्टनर से आमने सामने माफी मांग कर अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। लेकिन इन दिनों लोग आसानी से माफी मांग लेते हैं, इसके लिए उन्हें सामने वाले को फेस भी नहीं करना पड़ता। काॅल या वाॅट्सऐप के जरिए लोग सॉरी बोल देते हैं। अगर आप भी पार्टनर से या किसी भी व्यक्ति से माफी मांग रहे हैं तो खुद से सामने जाकर माफी मांगें। इससे आपकी माफी का उन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 6
माफी मांगते समय न करें ये गलती - फोटो : iStock
माफी मांगने में देरी

गलती के लिए समय रहते माफी मांगे। इसे प्राथमिकता बनाएं। गलती का अहसास होने पर तुरंत उसे स्वीकार कर लें। माफी मांगने में देरी न करें। कई बार लोग सॉरी बोलने के लिए इतना समय ले लेते हैं कि फिर उस माफी का कोई मतलब नहीं रह जाता। कई बार पार्टनर आपकी गलती को भूल भी चुके होते हैं लेकिन माफी मांगते ही उन्हें पुरानी बातें याद आ जाती है और वह आपसे शिकायत करने लगते हैं या गुस्सा हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माफी मांगते समय न करें ये गलती - फोटो : Istock
रौब में माफी मांगना

कई बार लोगों के माफी मांगने का तरीका ऐसा होता है, जो ये जाहिर करता है कि आप अपनी गलती नहीं मान रहे, लेकिन फिर भी अगर सामने वाले का दिल दुखा हो तो माफी कर दें। इस तरह की रौबदार माफी मांगने से आपका पार्टनर भड़क सकता है। आप भले ही उनके लिए माफी मांग रहे हैं, लेकिन इससे वह इम्प्रेस नहीं होते, बल्कि आप अपनी गलती नहीं मान रहे, इससे वह आपसे अधिक नाराज हो जाते हैं और बात बिगड़ने लगती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें