कोरोना ने हम सभी को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे कब तक बसर करना पड़ेगा कहा नहीं जा सकता। खुद को और दूसरों को बचाना है तो घरों की ये कैद मंजूर करनी ही होगी। लेकिन होम क्वारंटीन के फायदे हैं तो इसके नुकसान भी हैं। अभी तक हम सभी अपनी-अपनी जिंदगी में इतने वयस्त थे कि हमारे पास किसी के लिए समय ही नहीं था।
घर में रहने वाले बूढ़े मां-बाप शिकायत ही करते रह जाते थे कि बच्चे उन्हें समय नहीं देते। कोरोना के इस संकट काल में आप उनकी ये शिकायत दूर कर सकते हैं। लेकिन, घर में हर समय सभी सदस्यों की मौजूदगी हम सभी का प्राइवेट स्पेस खत्म कर रही है। इसका सीधा असर लोगों की रोमांटिक लाइफ पर पड़ रहा है।
बहुत से लोग मौज-मस्ती और प्यार के कुछ पल साथ बिताने के लिए बाहर जाया करते थे। पार्टी करते थे। ऐसे लोगों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। अब संकट के इस काल में रिश्तों की रूमानियत कैसे बरकरार रखी जाए? अगर आप अपने पार्टनर से दूर आइसोलेशन में हैं, तो जाहिर है उनकी कमी बेइंतहा खल रही होगी।