उम्र बढ़ने के साथ माता-पिता को न केवल शारीरिक बल्कि भावनात्मक सहारे की भी जरूरत होती है। ऐसे में, कुछ आसान और प्रभावी तरीकों से आप अपने माता-पिता का ख्याल रख सकते हैं, भले ही आप उनसे मीलों दूर हों।
विज्ञापन
1 of 7
घर से रहते हैं दूर तो अपने माता-पिता का ध्यान ऐसे रखें
- फोटो : Adobe stock
Relationship Tips: माता-पिता हर किसी के जीवन का सबसे अहम हिस्सा होते हैं। इसी वजह से जब हम नौकरी या अन्य कारणों से उनसे दूर रहते हैं, तो उनकी देखभाल को लेकर चिंता बनी रहती है।
उम्र बढ़ने के साथ माता-पिता को न केवल शारीरिक बल्कि भावनात्मक सहारे की भी जरूरत होती है। ऐसे में, कुछ आसान और प्रभावी तरीकों से आप अपने माता-पिता का ख्याल रख सकते हैं, भले ही आप उनसे मीलों दूर हों। यहां हम कुछ ऐसी ही टिप्स आपको देने जा रहे हैं जो बढ़ती उम्र में आपके माता पिता को अकेला नहीं रहने देंगी।
विज्ञापन
2 of 7
दिन में कई बार कॉल और वीडियो कॉल करें
- फोटो : अमर उजाला
दिन में कई बार कॉल और वीडियो कॉल करें
चाहें आप कितने भी व्यस्त हों, लेकिन दिन में दो से तीन बार माता पिता को कॉल या वीडियो करके बात करें। उनसे पूछें कि खाना क्या खाया ? इसके अलावा उनकी दिनचर्या, स्वास्थ्य और जरूरतों के बारे में जानें और उन्हें अकेलापन महसूस न होने दें।
विज्ञापन
3 of 7
मेडिकल जरूरतों का ध्यान रखें
- फोटो : Freepik.com
मेडिकल जरूरतों का ध्यान रखें
बढ़ती उम्र में माता पिता का व्यवहार बच्चों के जैसा ही हो जाता है। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप माता-पिता के लिए हेल्थ चेकअप और दवाइयों का ध्यान रखें। खासतौर पर अगर वे किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो उनके लिए डॉक्टर के अपॉइंटमेंट बुक करें। घर के पास एक मेडिकल स्टोर से उनकी दवाइयों की होम डिलीवरी का इंतजाम करें। उन्हें खुद समय से दवा खाने की याद दिलाएं।
4 of 7
फाइनेंशियल सपोर्ट और मैनेजमेंट
- फोटो : Adobe Stock
फाइनेंशियल सपोर्ट और मैनेजमेंट
भले ही आपके माता पिता कि पेंशन आती हो, लेकिन उसके बावजूद आप खुद भी माता-पिता की आर्थिक जरूरतों का ध्यान रखें और समय पर पैसे भेजें। अगर वे ऑनलाइन बैंकिंग नहीं जानते, तो उन्हें इसे सिखाएं या उनके बैंक अकाउंट को अपने से लिंक करें। उनके लिए हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस करवाएं ताकि किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में परेशानी न हो।
विज्ञापन
5 of 7
घर की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखें
- फोटो : प्रतीकात्मक
घर की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखें
यदि आपके माता पिता अकेले रहते हैं तो ये सबसे जरूरी टिप है। घर की सिक्योरिटी के लिए आप घर में सिक्योरिटी कैमरा और स्मार्ट लॉक जैसी गैजेट्स लगवा सकते हैं। घर के आसपास किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से संपर्क में रहें, ताकि ज़रूरत पड़ने पर वे माता-पिता की मदद कर सकें। घर की सफाई, बिजली और मरम्मत से जुड़ी चीज़ों के लिए एक भरोसेमंद हेल्पर या केयरटेकर का इंतजाम करें। किसी भी नए व्यक्ति को घर में न भेजें।
विज्ञापन
6 of 7
इमोशनल सपोर्ट दें
- फोटो : Adobe stock
इमोशनल सपोर्ट दें
बढ़ती उम्र में माता पिता खुद को अकेला समझने लगते हैं, ऐसे में उन्हें किसी क्लब, धार्मिक या सामाजिक समूह से जोड़ें। उन्हें नई चीज़ें सीखने के लिए प्रेरित करें, जैसे कोई नई भाषा, गार्डनिंग, म्यूजिक या योगा क्लास। त्योहारों और खास मौकों पर घर आने की कोशिश करें, ताकि वे आपको अपने पास पाकर खुश हो सकें।
अपने माता-पिता को स्मार्टफोन, व्हाट्सएप, वीडियो कॉलिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं का उपयोग सिखाएं। ऑनलाइन पेमेंट और हेल्थ सर्विसेज का इस्तेमाल करने में उनकी मदद करें। स्मार्ट डिवाइसेज़ जैसे वॉयस असिस्टेंट से उनका परिचय कराएं, जिससे वे आसानी से म्यूजिक सुन सकें, रिमाइंडर सेट कर सकें या आपको कॉल कर सकें।