फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: हो गई है सगाई? मंगेतर से फोन पर बात करते वक्त लड़के न करें ये गलतियां

Thu, 21 Aug 2025 09:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Relationship Tips: अपनी होने वाली जीवनसंगिनी के साथ एक मजबूत और खुशनुमा रिश्ता बनाना चाहते हैं तो शादी से पहले की बातचीत के दौरान कुछ बातें ध्यान में रखें।
विज्ञापन
1 of 6
मंगेतर से बात करता लड़का - फोटो : Adobe
Relationship Tips: शादी तय होने के बाद भावी कपल के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो जाता है। यह वह दौर होता है, जब वे एक-दूसरे को समझने का प्रयास करते हैं और बातचीत से उन्हें आपस में सहज होने का मौका मिलता है। मंगेतर से होने वाली बातचीत सिर्फ एक दूसरे को समझने तक सीमित नहीं, यहीं से रिश्ते की नींव मजबूत होना शुरू हो जाती है। हालांकि कई बार लड़कों की कुछ आदतें इस नए रिश्ते को कमजोर कर सकती हैं।

अपनी होने वाली पत्नी से फोन पर बात करने की उत्सुकता में वह अक्सर कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जो उनके रिश्ते को बिगाड़ सकती है या शादी से पहले ही लड़की के सामने उनका इम्प्रेशन खराब कर सकती है। अगर आपका रिश्ता भी पक्का हो गया है और अभी शादी में दो-तीन महीने का वक्त है तो इस मौके का फायदा उठाएं। अपनी होने वाली जीवनसंगिनी के साथ एक मजबूत और खुशनुमा रिश्ता बनाना चाहते हैं तो शादी से पहले की बातचीत के दौरान कुछ बातें ध्यान में रखें।
विज्ञापन

2 of 6
बार-बार शक न करें - फोटो : Pexel
बार-बार शक न करें

शादी से पहले कई लड़के छोटी-छोटी बातों पर शक करने लगते हैं, जैसे किससे बात कर रही थी?, इतनी देर से क्यों रिप्लाई किया?, फोन उठाने में इतना वक्त क्यों लगा?, बाहर कहां जा रही हो? ऐसा व्यवहार रिश्ते में असुरक्षा पैदा करता है। लड़कों को अपनी होने वाली जीवनसंगिनी पर भरोसा बनाना चाहिए। ज्यादा सवाल-जवाब के बजाय रिश्ते में विश्वास जरूरी है। उन्हें ये अहसास दिलाएं कि आप उनके सबसे बड़े सपोर्टर हैं, ना कि आप उनके लिए किसी कैद की तरह हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
बहुत ज्यादा निजी सवाल न पूछें - फोटो : Freepik
बहुत ज्यादा निजी सवाल न पूछें

शादी से पहले अपने मंगेतर के बारे में जानने की उत्सुकता होना लाजमी है। बातचीत भी लोग एक दूसरे को समझने के लिए ही करते हैं लेकिन शादी से पहले पार्टनर को रिश्ते में स्पेस देना बहुत जरूरी है। बार-बार निजी सवाल पूछना रिश्ता बोझिल बना सकता है। खासकर बहुत ज्यादा निजी सवाल उन्हें असहज कर सकते हैं। आपको चाहिए कि धीमे-धीमे रिश्ते को समय के साथ आगे बढ़ने दें।

4 of 6
पहले बात कौन करेगा? - फोटो : AdobeStock
पहले बात कौन करेगा?

अगर आप चाहते हैं कि हर बार मंगेतर ही कॉल या मैसेज करे तो यह सोच बदलनी होगी। रिश्ता आपसी भागीदारी से चलता है। ये सोचने के बजाय कि वही आपको हमेशा काॅल या मैसेज करें, आप पहल करें। यह दर्शाता है कि आप भी इस रिश्ते में समान रूप से इच्छुक हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
पुराने रिश्तों पर बात न करें - फोटो : iStock
पुराने रिश्तों पर बात न करें

अगर रिश्ता तय होने से पहले आप किसी से प्रेम करते थे, या किसी के साथ रिलेशनशिप में थे, तो इस बारे में अपनी भावी पार्टनर से अधिक बात न करें। कई बार लड़के अपनी एक्स की बात अनजाने में कर जाते हैं, जो होने वाली पत्नी को असहज कर सकती है। बीती बातों और रिश्ते को वहीं छोड़ दें। नए रिश्ते में नया नजरिया अपनाएं और आप दोनों के वर्तमान और भविष्य पर बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बात पर ध्यान दें - फोटो : Freepik
बात पर ध्यान दें

कई बार लोग काॅल पर बात करते-करते दूसरे कामों में भी व्यस्त रहते हैं। खासकर अगर ये काम गेम खेलने या सोशल मीडिया चलाने जैसा हो तो उसे तुरंत बंद कर दें। अगर आप कॉल पर हैं लेकिन गेम खेल रहे हैं या सोशल मीडिया चला रहे हैं, तो मंगेतर को ये महसूस होगा कि उसकी बातों की कोई अहमियत नहीं। फोकस के साथ बातचीत करें। इससे भावनात्मक कनेक्शन बनता है। अगर आप किसी जरूरी काम में व्यस्त हैं तो उनसे वक्त मांगें लेकिन जब भी उनसे बात करें तो आपका पूरा ध्यान आपके पार्टनर पर होना चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें