फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद इन पांच हरकतों की वजह से खराब हो जाता है पति-पत्नी का रिश्ता

Tue, 27 Oct 2020 01:18 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जो अपनी पत्नी की भावनाओं को समझे, बेवजह किसी बात को लेकर बखेड़ा खड़ा न करें और पत्नी का सम्मान करें वो ही एक अच्छा जीवनसाथी होता है। जब आपके पाटर्नर के साथ संबंध मधुर होंगे तभी आपका शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। आइए, आज हम आपको वे बातेंं बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
अपने पार्टनर के बारे में अपनी सहेलियों, दोस्तों या रिश्तेदारों को बताना 
  • कई बार देखा गया है लोग अपने पार्टनर के बारे में अपनी सहेलियों, दोस्तों या रिश्तेदारों को बताने लगते हैं । जब आप उनकी बुराईयां लोगों को बताएंगे तो उनके बारें में बुरा ही सुनने को मिलेगा। जिससे बहुत बार आपके सोचने का तरीका नकारात्मक हो जाता है और इन सबकी वजह से लड़ाई-झगड़े शुरू हो जाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
पिछली गलतियों को गिनाना 
  • आपस में झगड़ा होना कोई नई बात नहीं हैं। लेकिन हर बार झगड़े के समय पिछली गलतियों को गिनाना शुरू कर देंगे तो फिर झगड़े कभी खत्म ही नही होंगे। तो भलाई इसी में हैं कि पुरानी बातों को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ा जाए।
 

4 of 6
एक दूसरे से बात नहीं करना
  • अगर कोई एक झगड़े के मूड में है तो दूसरे को चुप हो जाना चाहिए। इसी में भलाई है लेकिन अगर ये मौन बहुत लंबा न खीचें। अगर एक दूसरे से बात करना ही छोड़ देंगे तो फिर रिश्ते में दरार पड़ना स्वाभाविक है।
 
विज्ञापन

5 of 6
एक दूसरे के अभिभावकों का सम्मान नहीं करना 
  • किसी को भी अपने माता-पिता की बुराई करना पसंद नहीं है। अगर रिश्ते में खटास नहीं पैदा करनी है तो जरूरी है कि एक दूसरे के अभिभावकों के प्रति सम्मान की भावना रखें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जीवनसाथी की तुलना करना
  • जीवनसाथी की तुलना किसी दूसरे के जीवनसाथी से न करें। हर इंसान की अपनी खूबियां होती हैं। हो सकता है दूर से जिस इंसान का स्वभाव अच्छा लग रहा है वो वैसा न हो। इसलिए अपने पार्टनर की तुलना किसी अन्य से करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें