फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: क्या आप भी रिश्ते में गलतफहमियों से परेशान हैं? अपनाएं बातचीत के ये सात ट्रिक्स

Mon, 18 Aug 2025 03:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Relationship Tips For Couples: रिश्ते को लंबा और खुशहाल बनाने के लिए बातचीत सबसे बड़ा टूल है। ईमानदारी, प्यार और समझदारी से किया गया संवाद हर रिश्ते को मजबूत बनाता है।
विज्ञापन
1 of 5
पार्टनर से बातचीत के टिप्स - फोटो : Adobe
Relationship Tips For Couples: किसी भी रिश्ते की सबसे मजबूत नींव कम्युनिकेशन यानी संवाद है। अगर कपल्स के बीच सही और ईमानदार तरीके से बातचीत होती है तो रिश्ता लंबे समय तक खुशहाल बना रहता है। वहीं संवाद की कमी से छोटी-छोटी बातें भी बड़ी गलतफहमी में बदल सकती हैं। अगर आप भी अपने रिश्ते को मजबूत और प्यार से भरा बनाना चाहते हैं तो पार्टनर के साथ संवाद बेहतर बनाएं। हालांकि कई बार बातचीत के दौरान कुछ गलतियां रिश्ते को और खराब कर सकती हैं। इस लेख में सात आसान तरीके बताए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप अपने पार्टनर के साथ बेहतर बातचीत कर सकते हैं। रिश्ते को लंबा और खुशहाल बनाने के लिए बातचीत सबसे बड़ा टूल है। ईमानदारी, प्यार और समझदारी से किया गया संवाद हर रिश्ते को मजबूत बनाता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
ध्यान से सुनना  - फोटो : Adobe Stock
ध्यान से सुनना 

कपल के बीच संवाद में जरूरी सिर्फ बोलना नहीं है, बल्कि पार्टनर की बात ध्यान से सुनना भी जरूरी है। जब आप पूरी तन्मयता से सुनते हैं तो सामने वाले को लगता है कि उसकी बात की अहमियत है।


ईमानदार और साफ बातचीत करें

किसी भी रिश्ते में सच्चाई बहुत मायने रखती है। अगर आपको कोई बात परेशान कर रही है, तो उसे छुपाने की बजाय शांति से और स्पष्ट शब्दों में कहें।
विज्ञापन

3 of 5
गुस्से में बातचीत से बचें - फोटो : Freepik
“मैं” वाले वाक्य का इस्तेमाल करें

अक्सर लोग किसी विवाद की स्थिति में पार्टनर पर आरोप लगाते हैं और आसानी से “तुम हमेशा ऐसा करते हो” जैसे वाक्य बोलते हैं। आरोप लगाने की बजाय “मुझे ऐसा लगता है” जैसे वाक्यों का इस्तेमाल करें। इससे बातचीत सकारात्मक रहेगी और झगड़े की संभावना कम होगी।


गुस्से में बातचीत से बचें

अगर आप गुस्से में हैं तो बातचीत को टाल दें। सही वक्त और सही माहौल में बात करना रिश्ते के लिए ज्यादा बेहतर होता है।

4 of 5
टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe
टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करें

आज के समय में चैट और वीडियो कॉल के जरिए भी प्यार और इमोशन शेयर किया जा सकता है। खासकर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में यह बहुत मददगार साबित होता है।


पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें

कभी-कभी सिर्फ एक छोटे तरीके या वाक्य से रिश्तों में मिठास भर सकते हैं। सिर्फ एक धन्यवाद या मैंं तुम्हें समझता या समझती हूं, कहना भी रिश्ते में प्यार और भरोसा बढ़ाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बातचीत को रोजमर्रा की आदत बनाएं - फोटो : Adobe stock
बातचीत को रोजमर्रा की आदत बनाएं

सिर्फ किसी बड़े मुद्दे पर ही नहीं, बल्कि छोटी-छोटी बातें जैसे दिनभर का अनुभव, प्लान या फीलिंग्स भी एक-दूसरे से शेयर करें। कितने भी व्यस्त क्यों न, रोजाना 15 मिनट का वक्त अपने साथी से बातचीत के लिए निकालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें