फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: अपने रिश्ते की इन बातों को राज रखना ही होता है सही, वरना लोग उड़ाते हैं मजाक

Thu, 22 Aug 2024 08:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने रिश्ते का मजाक नहीं उड़वाना चाहते, तो अपने रिश्ते की ये बातें किसी को गलती से भी न बताएं। 
विज्ञापन
1 of 6
अपने रिश्ते की इन बातों को राज रखना ही होता है सही - फोटो : Pexel
Relationship Tips: हर रिश्ते में छोटे-मोटे झगड़े तो होते ही रहते हैं, लेकिन यदि ये झगड़े बढ़ने लगें तो इनकी वजह जानना जरूरी हो जाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि, किसी भी रिश्ते की नींव भरोसे पर ही टिकी होती है। अगर भरोसा टूट जाए तो रिश्ता टूटने तक की नौबत आ जाती है।

खासतौर पर अगर बात करें कपल्स की तो हर कपल अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कई कदम उठाता है, पर कई बार न चाहते हुए भी उनकी छोटी सी गलती से उनका रिश्ता खतरे में आ जाता है। बहुत बार देखा गया है कि रिश्ते में खटास हमेशा तीसरे व्यक्ति की वजह से ही आती है। ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।

दरअसल, अक्सर जब हम अपने रिश्ते की सीक्रेट बातें किसी तीसरे व्यक्ति को बताते हैं, तो जरूरी नहीं है कि वो तीसरा व्यक्ति आपका शुभचिंतक हो। इसी के चलते ये कहा जाता है कि, अपने रिश्ते की कुछ बातें किसी और से कभी न कहें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अपने रिश्ते की इन बातों को राज रखना ही होता है सही - फोटो : iStock
पारिवारिक झगड़े के बारे में

अगर आपका आपके पार्टनर के साथ झगड़ा हुआ है या फिर आपकी आपके पार्टनर से परिवार से नहीं बनती, तो इस बारे में भी किसी तीसरे को नहीं बताएं। ये आपके परिवार की बात है, जिसे आप और आपका पार्टनर ही सुलझा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
अपने रिश्ते की इन बातों को राज रखना ही होता है सही - फोटो : iStock
अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में

अगर आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ा खराब है  तो इस बात को अपने और अपने पार्टनर को ही रहने दें। अगर आप ये किसी और को बताएंगे तो इस बात का बुरा आपके पार्टनर को लग सकता है। 

4 of 6
अपने रिश्ते की इन बातों को राज रखना ही होता है सही - फोटो : Pexel
अपने पार्टनर की कमी के बारे में

अगर आपके पार्टनर में कोई कमी है, तो उसे पार्टनर से ही बात करके दूर करें। कभी इस बारे में किसी तीसरे व्यक्ति को न बताएं क्योंकि कमी को आप या आपका पार्टनर ही दूर कर सकता है। तीसरा व्यक्ति सिर्फ आपकी बातों को सुनकर उसका मजाक उड़ा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
अपने रिश्ते की इन बातों को राज रखना ही होता है सही - फोटो : pexel
अपने पार्टनर के सीक्रेट

अपने दोस्तों को भी अपने पार्टनर के सीक्रेट न बताएं। कुछ चीजें आपके और आपके पार्टनर के बीच ही रहनी चाहिए तो खासतौर पर ध्यान रखें कि अपने पार्टनर का सीक्रेट कभी किसी को न बताएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अपने रिश्ते की इन बातों को राज रखना ही होता है सही - फोटो : iStock
अपने क्वालिटी समय के बारे में 

कभी भी अपने और अपने पार्टनर के क्वालिटी टाइम के बारे में किसी तीसरे को न बताएं। कई बार ऐसा होता है, जब आप किसी से अपनी पर्सनल बातें शेयर कर देते हैं, लेकिन तीसरा व्यक्ति आपकी भावनाओं का मजाक उड़ा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें