प्यार हमें कब, कहां, कैसे और किससे हो जाए, इस बात को पहले से कोई नहीं जानता। वहीं, जब लोग प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो एक-दूसरे के साथ खूबसूरती भरे पल बिताते हैं, एक-दूसरे को समझते हैं और भी बहुत कुछ इस दौरान होता है। लेकिन क्या रिलेशनशिप का रिश्ता पास में रहकर ही निभाया जा सकता है? हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आजकल लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप का चलन भी काफी बढ़ता जा रहा है। कई लोग अपनी पढ़ाई के चलते, कई लोग अपने काम के कारण और कई लोग अन्य मजबूरियों की वजह से एक साथ नहीं रह पाते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी लोग नए-नए लोगों से मिलते हैं, जिससे उन्हें लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बढ़ावा मिला है। लेकिन हमें इस दौरान ध्यान देना है कि चार ऐसे नियम हैं, जिन्हें हमें फॉलो करना चाहिए नहीं तो हो सकता है कि आपके रिश्ते में खटास घुल जाए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।