फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: हर लड़की अपने पार्टनर से छिपाती है ये 5 राज, जानिए क्या है वजह

Mon, 08 Sep 2025 01:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Relationship Tips : चलिए जानते हैं वे पांच राज जिनके बारे में ज्यादातर लड़कियां खुलकर नहीं बतातीं। अक्सर अपने पार्टनर से कुछ बातों को छिपा कर रखती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
लड़कियों के राज - फोटो : Adobe
Relationship Tips : हर रिश्ता भरोसे पर टिका होता है। कपल के बीच प्यार, समझ और विश्वास रिश्ते की नींव को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है। लेकिन ये भी सच है कि हर लड़की अपने पार्टनर से कुछ बातें छुपाती हैं। बातें छुपाना हमेशा गलत नहीं होता है। बातें धोखा देने की वजह नहीं,बल्कि रिश्ते को सहज और सुखद बनाए रखने के लिए होती हैं। कई बार यह रिश्ते की मजबूती और शांति के लिए जरूरी भी हो सकता है। असली खूबसूरती तब आती है जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे को समझें और बिना ज़्यादा सवाल किए, भरोसे को कायम रखें। चलिए जानते हैं वे पांच राज जिनके बारे में ज्यादातर लड़कियां खुलकर नहीं बतातीं। अक्सर अपने पार्टनर से कुछ बातों को छिपा कर रखती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
पुराने रिश्ते की डिटेल - फोटो : istock
पुराने रिश्ते की डिटेल

लड़कियां भले ही अपने पार्टनर को पुराने रिश्ते या एक्स के बारे में बता दें लेकिन वह अपने पिथले रिश्ते की गहराई के बारे में खुलकर नहीं बताती हैं। उस रिश्ते में वह कितना समर्पित थीं, ऐसी बातें वह अपने साथी से शेयर नहीं करती हैं। उन्हें डर होता है कि पार्टनर कहीं तुलना या शक न करने लगे।
विज्ञापन

3 of 6
शारीरिक असुरक्षाएं - फोटो : pexel
शारीरिक असुरक्षाएं

हर लड़की के मन में अपने लुक्स और बॉडी को लेकर कुछ असुरक्षाएं होती हैं, लेकिन वह इन्हें पार्टनर से छिपाना ही पसंद करती है ताकि रिश्ते में कमजोरी न दिखे। 

4 of 6
गुप्त इच्छाएं  - फोटो : Pexel
गुप्त इच्छाएं 

कई बार लड़कियां अपनी भावनाओं, इच्छाओं और फैंटेसी को साझा करने से झिझकती हैं। उन्हें लगता है कि पार्टनर शायद समझ न पाए। लड़कियों की कुछ अपेक्षाएं भी होती हैं, जो वह चाहती हैं कि पार्टनर बिना उनके बोले ही समझ जाएं। अपनी अपेक्षाएं वह साथी के सामने कभी जाहिर नहीं करती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
दोस्तों और परिवार की राय - फोटो : Adobe stock
दोस्तों और परिवार की राय

पार्टनर के बारे में उनके दोस्तों या परिवार ने क्या कहा, यह अक्सर लड़कियां अपने दिल में ही रखती हैं ताकि किसी तरह की अनावश्यक बहस न हो। पार्टनर के लिए परिवार या दोस्तों द्वारा की गई नकारात्मक टिप्पणी या विचार को वह खुलकर अपने साथी के समक्ष जाहिर नहीं करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आर्थिक स्वतंत्रता और खर्च - फोटो : Adobe
आर्थिक स्वतंत्रता और खर्च

आज के दौर में लड़कियां आर्थिक तौर पर स्वतंत्र हैं। बहुत सी लड़कियां अपनी निजी आमदनी या खर्च की आदतों को खुलकर नहीं बतातीं। वे चाहती हैं कि रिश्ते में आर्थिक बातें अलग-अलग बनी रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें