फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Resolution For Couples: 2026 में प्यार बचाना है? नए साल पर पार्टनर से ये 5 वादे कर लें

Mon, 29 Dec 2025 11:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Year Resolution For Couples: नए साल के रेजोल्यूशन सिर्फ करियर, पैसे और स्वास्थ्य तक सीमित न रखें, बल्कि रिश्ते की मजबूती के लिए भी कुछ वादे अपने आप से और अपने पार्टनर से करें। यहां कपल के लिए नए साल के वादे दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कपल के लिए नए साल के संकल्प - फोटो : Amar ujala
New Year Resolution 2026:  नए साल पर कुछ संकल्प लिए जाते हैं, जो उनके करियर, फिटनेस और पैसों से संबंधित होते हैं। ये न्यू ईयर रेजोल्यूशन लोगों में कुछ अच्छा करने का जोश लाते हैं लेकिन अक्सर लोग नए साल में रिश्तों पर ध्यान नहीं दे पाते। इस साल की शुरुआत सिर्फ हेल्दी रेजोल्यूशन, या करियर रेजोल्यूशन से न करें, बल्कि रिलेशनशिप रेजोल्यूशन भी तय करें। क्योंकि प्यार बड़ी बड़ी बातों से नहीं, रोज निभाए गए छोटे छोटे वादों से जिंदा रहता है। इसलिए नए साल 2026 में हर कपल को एक दूसरे से कुछ वादे जरूर करने चाहिए। 1 जनवरी के मौके पर अगर आप अपने पार्टनर से ये पाँच वादे ईमानदारी से कर लें, तो रिश्ता न सिर्फ बचेगा, बल्कि और गहरा होगा।
विज्ञापन

2 of 6
पार्टनर की बात सुनने और समझने का वादा - फोटो : Adobe stock
New Year 2026 पर पार्टनर से किए जाने वाले 5 जरूरी वादे

सुनेंगे, सिर्फ सुनाएंगे नहीं

2026 में यह संकल्प लें कि अब से मोबाइल छोड़कर पार्टनर की बात ध्यान से सुनेंगे। पार्टनर की बात बीच में नहीं काटेंगे और उनकी भावनाओं को हल्के में नहीं लेंगे। रिश्तों में सबसे बड़ी शिकायत प्यार की कमी नहीं, सुने न जाने की पीड़ा होती है।
विज्ञापन

3 of 6
पार्टनर को समय देने का वादा - फोटो : Adobe Stock
बहाने छोड़िए, समय देने का वादा कीजिए

पैसा बाद में आएगा, लेकिन यह समय लौटकर नहीं आएगा। किसी की भी रिश्ते की मजबूती के लिए उसमें अपने समय का इन्वेस्टमेंट करना होता है। वादा करें कि अपने पार्टनर के साथ रोज थोड़ा सा क्वालिटी टाइम बिताएंगे। हफ्ते में एक दिन सिर्फ एक-दूसरे के नाम करेंगे और काम को रिश्ते पर हावी नहीं होने देंगे। याद रखिए जिस रिश्ते को समय नहीं मिलता, वह धीरे-धीरे चुप हो जाता है।

4 of 6
कड़वे शब्द न बोलने का वादा - फोटो : Freepik
गुस्से में शब्दों से चोट नहीं करेंगे

2026 में ठान लें बहस में अपशब्द नहीं बोलेंगे। क्योंकि विवाद के समय जो घाव शब्दों से होते हैं, वह दिखते नहीं, लेकिन सबसे गहरे होते हैं। लड़ाई-झगड़ों में हुई पुरानी बातें नहीं उखाडेंगे। कपल्स को अपने पार्टनर से नहीं, बल्कि उनके बीच की समस्या से लड़ना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
कद्र करने का वादा - फोटो : Adobe Stock
 तुलना नहीं, कदर करेंगे

रिशता तब कमजोर होता है, जब उसमें तुलना होने लगती है। खुद से और अपने पार्टनर से वादा करें कि उनकी तुलना किसी और से नहीं करेंगे। पार्टनर के प्रयासों और छोटी छोटी कोशिशों की सराहना करेंगे और आभार जताने की आदत डालेंगे क्योंकि जिस रिश्ते में क़दर नहीं होती, वहां प्यार थक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक दूसरे का साथ देने का वादा - फोटो : istock
साथ बढ़ेंगे, एक-दूसरे को पीछे नहीं छोड़ेंगे

कपल को एक दूसरे के सपनों में साथ देने का वादा करना चाहिए। वादा करें कि आप अपने पार्टनर की पसंद और उनके सपनों को दबाएंगे नहीं, बल्कि उनका साथ देंगे। मुश्किल समय को पार करने में उनकी मदद करेंगे और उनके फैसलों को अपना फैसला बनाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें