फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी या पति से कभी भी न बोलें ये झूठ, नहीं तो रिश्ता हो जाएगा बर्बाद

Thu, 09 Jan 2020 09:00 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
relationship - फोटो : pixa
अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो विश्वास का होना बेहद जरूरी है क्योंकि बिना विश्वास के कोई भी रिश्ता नहीं चलता है। दरअसल विश्वास ही वो चीज है जिससे रिश्ते में मजबूती आती है और आपसी प्यार भी बढ़ता है। जब किसी रिश्ते में विश्वास टूटता है तो वह रिश्ता बर्बाद हो जाता है। और यह विश्वास आपसी झूठ की वजह से ही टूटता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके और आपके पार्टनर के बीच कभी कोई गलतफहमी न आए तो आपको कुछ झूठ कभी भी अपने पार्टनर को नहीं बोलने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
relationship - फोटो : pixa
अगर आप अपने एक्स पार्टनर से अभी भी बात करते है तो यह बात आपको अपने पार्टनर को जरूर बतानी चाहिए , क्योंकि अगर कभी आपके पार्टनर को इस बात का पता चल गया तो यह आपके रिश्ते में कड़वाहट पैदा कर सकता है। इसी वजह से वह आप पर हमेशा शक करेगा। यही नहीं इस बात के चलते शायद वह आपसे अपना रिश्ता भी खत्म कर सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
relationship - फोटो : pixa
अगर आपने अपने करीबी दोस्तों से बहुत फ्लर्ट करते हैं। तो आपको अपने पार्टनर को यह बात समझानी पड़ेगी कि आप और आपके दोस्त में सिर्फ दोस्ती वाला ही रिश्ता है। अगर यह बात आप अपने पार्टनर को नहीं समझाते है तो आपका यह फ्लर्ट करना आपके रिश्ते के लिए बेहद नुकसानदायक होगा। 

4 of 5
relationship - फोटो : pixa
अगर आपको कोई चीज नहीं पसंद है तो आप यह बात अपने पार्टनर से खुलकर कह सकते है। क्योंकि पार्टनर की पंसद को खुद की पसंद बनाने का नाटक करना आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है। आप के जहन में यह ख्याल जरुर आएगा कि ऐसा करके आप अपने पार्टनर के साथ एक फेक रिश्ता कायम कर रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship - फोटो : pixa
क्या आप लड़ाई होने के दौरान अपनी भावनाओं को खुलकर नहीं कहते है और अपने पार्टनर द्वारा पूछे जाने पर बात को यह कहकर खत्म कर देते है कि मैं ठीक हूँ। ऐसा करना आपके रिश्ते के लिए बिल्कुल भी सही नहीं  है क्योंकि अपने मन की भावना को छुपाने से आपके रिश्ते में और कड़वाहट पैदा हो सकती है। इसी कड़वाहट के चलते आपका रिश्ता खत्म भी हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें