फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर की इन 4 बातों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, मिल सकता है धोखा

Fri, 02 Jul 2021 10:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कहते हैं प्यार में जब कोई व्यक्ति होता है, तो उसे सबकुछ अच्छा लगता है। अपने पार्टनर के साथ लोग अच्छा समय बिताते हैं, एक-दूसरे को जानते हैं, एक-दूसरे को समझते हैं आदि। वही, हर किसी की अपने पार्टनर को लेकर कई उम्मीदें होती है। हर कोई चाहता है कि उसे एक अच्छा पार्टनर मिले, उसका पार्टनर उसका ख्याल रखें, उसे हर बात बताएं, उससे कोई चीजें न छुपाए आदि। ऐसा इसलिए भी क्योंकि प्यार के रिश्ते की नींव विश्वास और भरोसे पर टिकी होती है। जरा सा भी भरोसा डगमगाया, तो रिश्ता तक टूट सकता है। लेकिन कई लोग बड़ी ही समझदारी से अपने प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाते हैं तो कई लोग इस रिश्ते की नींव झूठ पर ही रखते हैं। जैसे- कई लोगों की आदत होती है कि वे अपने पार्टनर से कई चीजें छुपाते हैं, उनकी कई चीजों पर नजर रखते हैं आदि। इसलिए हम आपको कुछ बातें बताने जा रहे हैं, अगर आपको ये चीजें अपने पार्टनर में नजर आएं। तो आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि इनसें आपका रिश्ता तक टूट सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
मोबाइल फोन चेक करना
  • अगर आपका पार्टनर आपका मोबाइल फोन चेक करता है, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। कई लोगों की आदत होती है कि वे पार्टनर का मोबाइल चेक करके उसके मैसेज पढ़ते हैं, कॉल डिटेल देखते हैं और पर्सनल फोटो व अन्य चीजों को भी देखते हैं। ऐसे लोग काफी शक करने वाले होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
सोशल मीडिया पर नजर रखना
  • आज के दौर में लगभग हर दूसरा व्यक्ति सोशल मीडिया पर है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग कई चीजें शेयर करते रहते हैं। वहीं, अगर आपका पार्टनर आपके सोशल मीडिया पर पैनी नजर रख रहा है, आपसे बार-बार पासवर्ड मांग रहा है, आपके पोस्ट को लेकर आपको बोल रहा है आदि। ऐसे में आपके लिए ये इशारा हो सकता है कि ये पार्टनर आपके लिए सही नहीं हो सकता।

4 of 5
money - फोटो : istock
बार-बार पैसे मांगना
  • जरूरत के समय किसी की भी मदद करना अच्छी बात होती है, फिर चाहे वो आपके दोस्त हों या आपका पार्टनर। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपसे बार-बार पैसों की डिमांड कर रहा है, किसी न किसी बहाने से आपसे पैसे लेता है और फिर उन पैसों को नहीं लौटाता है या लौटाने में काफी बहाने बनाता है। तो ये भी अच्छे पार्टनर की निशानी नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
अपने बारे में जानकारी छुपाना
  • दोनों पार्टनर को कभी भी एक-दूसरे से कोई बात नहीं छुपानी चाहिए। लेकिन कई लोग अपने पार्टनर से अपनी पर्सनल जानकारी छुपाते हैं, अपने घर के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताते हैं, वे क्या काम करते हैं ये नहीं बताते हैं, उनका घर कहां हैं आदि। ऐसी कई जानकारियां वे अपने पार्टनर से छुपाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें